इंदौर। प्रदीप चौधरी, संभाग ब्यूरो चीफ।

ग्रामीणों के बीच पहुंचे कलेक्टर, रूबरू हो कर उनकी समस्याएं जानी

गांव में पहुंच कर इलाज नहीं करने पर स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी की सेवा समाप्त करने के निर्देश दिया।

इंदौर कलेक्टर आशीष सिंह आज रात इंदौर जिले के दूरस्थ अंचल के ग्राम बेका पहुंचे। जहां उन्होंने रात्रि चौपाल लगाई। ग्रामीणों से मिल कर उनकी समस्याएं सुनी। कलेक्टर आशीष सिंह ने ग्रामीणों की समस्याओं को जानकर विकास कार्य में आ रही अवरोधों को दूर कर तुरंत और यथासम्भव निराकरण की बात कही। इस मौके पर जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी सिद्धार्थ जैन और महु के एसडीएम विनोद राठौर भी उपस्थित रहे।


कलेक्टर सिंह ने विभागीय अधिकारियों के दल के साथ ग्राम बेका पहुंचे। जहां उन्होंने ग्रामीणों के बीच बैठकर उनकी समस्याओं को पूरी गंभीरता के साथ सुना। ग्रामीणों ने बताया कि उनके यहां उप स्वास्थ्य केंद्र है। यहां पर स्वास्थ्य विभाग के सी एच ओ नहीं आ रहे हैं। इसके लिए इलाज के लिए चोरल जाना पड़ रहा है। कलेक्टर आशीष सिंह ने सी एच ओ प्रतीक पाठक की तुरंत सेवा समाप्त करने के निर्देश दिया। इस अवसर पर ग्रामीणों ने बताया कि गांव में पानी की दिक्कत है। जल जीवन मिशन के अंतर्गत यहां पर टंकी बन गई है, पाइपलाइन भी डल चुकी है, परंतु यह चालू नहीं हो रही है। कलेक्टर ने पीएचई के अधिकारियों को निर्देश दिए की यह योजना शीघ्र शुरू की जाए जिससे कि ग्रामीणों को तुरंत पानी मिल सके। उन्होंने ग्रामीणों की मांग पर बेका से कुशलगढ़ तक मार्ग निर्माण के लिए प्रस्ताव तैयार करने के निर्देश दिए। इसी तरह उन्होंने गांव के माध्यमिक स्कूल को हाई स्कूल में उन्नत करने के लिए भी प्रस्ताव बनाने के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कलेक्टर सिंह ने गांव में निर्मित किया जा रहे आंगनबाड़ी भवन का कार्य भी शीघ्र पूरा करने के निर्देश दिए। इस अवसर पर सरपंच, जनपद पंचायत सदस्य सहित अन्य जनप्रतिनिधि और बड़ी संख्या में ग्रामीण जन मौजूद थे।

NEWS NATIONAL WORLD's avatar

By NEWS NATIONAL WORLD

NNW NEWS NATIONAL WORLD MP/CG NEWS, समाचार, क्राइम, जन समस्या, पॉलिटिक्स, बॉलीवुड, सामाजिक,इत्यादि। मीडिया समूह का ऑनलाइन हिंदी समाचार पोर्टल है, जो की राजनीति, खेल, मनोरंजन, व्यवसाय, जीवन शैली, कला संस्कृति, पर्यटन से जुड़ी खबरों को हिंदी भाषा में एक ही स्थान पर लेटेस्ट ब्रेकिंग न्यूज के साथ प्रदान करता है। अंकुल प्रताप सिंह,बघेल +91 8516870370 सब एडिटर गौरव जैन इंदौर +91 98276 74717 सह संपादक आमिर खान इंदौर +91 9009911100, प्रदीप चौधरी, संभाग ब्यूरो चीफ इंदौर +919522447447, रीवा जिला ब्यूरो चीफ कुशमेन्द्र सिंह +91 94247 01399.

Leave a Reply

You missed

Discover more from NNWORLD

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading

Discover more from NNWORLD

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading