रिपोर्टर इंद्रपाल साहुमध्यप्रदेश पुलिस की “धृति” योजना से आत्मनिर्भर बनेंगी पुलिस परिवार की महिलाएं और बच्चियां पुलिस महानिदेशक, मध्यप्रदेश की पहल पर जिलों में पुलिस परिवार की महिलाओं / बच्चियों को आत्मनिर्भर बनाने तथा उन्हें प्रोत्साहित करने के लिये “धृति” योजना प्रारंभ की गई है। दिनांक 26-12-2023 को इस “धृति” योजना के अंतर्गत पुलिस परिवार की महिलाएं / बच्चियो को अपनी प्रतिभा, कौशल को बढ़ाने के लिये पुलिस अधीक्षक कार्यलय में सिलाई बुनाई, मेहंदी, ड्राइंग, हेंड कॉफ्ट, हेंड प्रिंट कपड़े, खाना बनाना, इत्यादि कार्य एक्सपर्ट द्वारा सिखाये गये एवं उनके द्वारा तैयार किए गए समान की प्रदर्शनी लगाई गई। इस कार्यक्रम में 70 से अधिक पुलिस परिवार की महिलाओं एवं बच्चियों नें भाग लिया गया जिसमे से निम्नलिखित महिलाओ एवं बच्चियों की प्रदर्शनही की सराहना की गई 1- श्रीमती प्रियंका गोड- हैंण्ड कॉफ्ट बैग्स2- श्रीमती बबली सोधिया- पार्लर कार्य 3- सुश्री पूजा बंसल- डिजाईनर मेंहदी 4- श्रीमती सरला डोहरे- डेकोरेटिंग प्रोडेक्ट5- श्रीमती राशि धाकड- आचार/पापड6- श्रीमती शिल्पी मिश्रा- हैण्ड मेड आचार, मशाला, लड्डू7- श्रीमती नीतू सिंह- शिलाई/बुनाई8- श्रीमती शालु सिंह चौहान- मेकअप अर्टिस्ट9- सुश्री खुशी विश्वकर्मा- डिजायनर पेन्टिंग कार्य10- श्रीमती ज्योती सिंह- 11- श्रीमती आरती पटेल- मिक्रोम12- श्रीमती पुष्पा विश्वकर्मा- सिलाई/बुनाई13- सविता सिंह- सिलाई कार्य योजना के क्रियान्वयन हेतु पुलिस अधीक्षक श्री मो. यूसुफ कुरैशी द्वारा पुलिस अधीक्षक कार्यालय के प्रांगण में पुलिस परिवार के सदस्यों के द्वारा सिलाई बुनाई, मेहंदी, ड्राइंग, हेंड कॉफ्ट, हेंड प्रिंट कपड़े, खाना बनाना, इत्यादि कार्यो में सिखलाई उपरांत प्रदर्शनी के माध्यम से देखा गया एवं उरके कार्यो की सराहना करते हुये कार्य में अधिक निखार लाये जाने हेुतु लगाई गई। पुलिस अधीक्षक मो यूसूफ कुरैशी नें प्रदर्शनी में आये पुलिस परिवार की माताओं एवं बहनो/बच्चों का आभार व्यक्त किया गया।यदि पुलिस परिवार की माताओ एवं बालक/बालिकाओं को किसी भी क्षेत्र में रूचि है और किसी एक्सपर्ट के माध्यम से सीखना चाहती है तो इसके लिये उन्हे हर सुविधा उपलब्ध कराई जायेगी पुलिस परिवार के अपने टेलेंट के माध्यम से इंकम भी कर सके उनके लिये मार्केट में आवश्यकतानुसार स्थान प्रदान करने की जिम्मेदारी विभाग की होगी। इस कार्यक्रम में पुलिस अधीक्षक सिंगरौली, मो. यूसुफ कुरैशी, अति. पुलिस अधीक्षक शिव कुमार वर्मा, निरीक्षक अर्चना दिवेदी, महिला थाना प्रभारी, सूबेदार आशीष तिवारी, उप निरीक्षक प्रिंयका शर्मा एवं पुलिस अधिकारी/कर्मचारी के साथ पुलिस परिवार की महिलाए तथा बच्चे उपस्थित रहीं। Share this:Tweet Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp PostMoreLike this:Like Loading… Related पोस्ट नेविगेशन पुलिस ने 53 लाख रुपए की चोरी का किया खुलासा… चोरी की झूठी कहानी… इंदौड़ी बाई भील की नगरी इंदौर में जय आदिवासी युवा शक्ति संगठन जयस