अवैध फायर आर्म्स की तस्करी करने वाले शातिर तस्कर, क्राइम ब्रांच इंदौर की कार्यवाही में हुए गिरफ्तार।आरोपी के कब्जे में से 05 अवैध फायर आर्म्स (पिस्टल) एवं 01 दोपहिया वाहन जप्त। मध्यप्रदेश के अलग अलग जिलों में अवैध फायर आर्म्स (पिस्टल) की करता था सप्लाई।इंदौर क्राइम ब्रांच व थाना आजाद नगर को सूचना मिली कि आजाद नगर क्षेत्र में तीन इमली ब्रिज के नीचे मोटर सायकल हीरो सीडी डिलक्स पर एक व्यक्ति अवैध फायर आर्म्स की सप्लाई करने के लिए घूम रहा है। सूचना पर क्राइम ब्रांच व थाना आजाद नगर टीम द्वारा संयुक्त कार्यवाही करते हुए बताए हुए स्थान से संदिग्ध व्यक्ति को घेराबंदी कर पकड़ा जिसने अपना नाम (1) प्रकाश निंगवाले निवासी चापड़िया मोहल्ला पलसूद (बड़वानी) का होना बताया। आरोपी की तलाशी लेते उसके पास से 05 देशी पिस्टल मिलीं, जिसके संबंध में वैध लाइसेंस पूछा तो नही होना बताया। आरोपी से पुछताज करते आरोपी प्रकाश द्वारा अवैध पिस्टल बड़वानी से लाना बताया, आरोपी द्वारा अभी तक एक दर्जन से अधिक अवैध हथियार मध्य प्रदेश के अलग अलग जिलों मैं खपाना स्वीकार किया हैं ।आरोपी से अवैध हथियारों के स्रोत आदि के संबंध में अभी पूछताछ की जा रही।आरोपी प्रकाश के कब्जे से 05 अवैध फायर आर्म्स मैगजीन के साथ जप्त कर थाना आजाद नगर में अपराध धारा आर्म्स एक्ट के तहत दर्ज किया गया। Share this:Tweet Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp PostMoreLike this:Like Loading… Related पोस्ट नेविगेशन मुख्यमंत्री मोहन यादव ने पहली बैठक में लिए बड़े फैसले,मास,लाउडस्पीकर.. नारदा के पास में बकरी चराने गए एक युवक का शव जंगल में फांसी पर लटका हुआ मिला, परिजनों को हत्या की आशंका।