(MP)मध्य प्रदेश में विधानसभा चुनाव में हार के कारणों पर मंथन करेगीआम आदमी पार्टी — रानी अग्रवाल । रानी अग्रवाल ने कहा की मध्य प्रदेश में विधानसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी का प्रदर्शन भले ही संतोषजनक ना रहा हो, लेकिन हम घर घर तक अरविंद केजरीवाल की दिल्ली और पंजाब की जन कल्याण योजनाओं का संदेश पहुंचाने में सफल रहे हैं। आप की प्रदेश अध्यक्ष रानी अग्रवाल ने कहा कि मध्य प्रदेश में हम अपनी हार स्वीकार करते हुए पुनः संगठन निर्माण पर ध्यान देंगे और जो खामियां थी उसे सुधारने की कोशिश करेंगे। वहीं पार्टी के कार्यकर्ता अब घर घर जा कर लोगों को दिल्ली और पंजाब की जनहितैषी योजनाओं के बारे बताएंगे।रानी अग्रवाल ने यह भी स्पष्ट किया है की आम आदमी पार्टी को कमजोर ना समझा जाए। पार्टी मध्य प्रदेश में एक बड़ा विकल्प बन कर उभरेगी और मध्य प्रदेश में भी दिल्ली पंजाब की तरह सभी सुविधाएं लोगों तक मिलेंगी। संगठन को लेकर उन्होंने कहा की कुछ फेरबदल की जरूरत है जिसे राष्ट्रीय नेतृत्व के मार्गदर्शन और निर्देशों के बाद किया जाएगा और मध्य प्रदेश में एक मजबूत टीम तैयार की जाएगी।रानी अग्रवाल ने कहा कि जनता जनार्दन ने भाजपा को एक बार फिर मौका दिया है। जनमत का हम सम्मान करते हैं। उन्होंने कहा कि हम सरकार की गलत नीतियों और गलत फैसलों का पहले भी विरोध करते रहे हैं। नई सरकार के गठन के बाद सरकार के काम काज पर आम आदमी पार्टी की नजर होगी.प्रदेश उपाध्यक्ष मुकेश उपाध्याय ने बताया की उन्नत शिक्षा,सुलभ स्वास्थ सुविधा,रोजगार,महिला सुरक्षा,महंगाई से निजात और भ्रष्ट्राचार के विरोध में हम प्रदेश में लगातार संघर्ष करते रहेंगे और जनता को उनका अधिकार दिलवाने के लिए सतत प्रयास करते रहेंगे। Share this:Tweet Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp PostMoreLike this:Like Loading… Related पोस्ट नेविगेशन एशियन चैंपियनशिप में सुरभि करेगी मध्यप्रदेश का प्रतिनिधित्व इंदौर के एरोड्रम क्षेत्र में डबल मर्डर , महिला और पुरुष को चाकू से गोद कर की हत्या .