इंदौर। शुभम जयसवाल। 10 से 17 दिसम्बर तक मनामा, बहरीन में यूथ, जूनियर एवं सीनियर एशियन चैंपियनशिप का आयोजन किया जा रहा है। जिस प्रतियोगिता में एमएमए इंडिया द्वारा मध्यप्रदेश से एकमात्र खिलाड़ी सुरभि साँखला का चयन सीनियर फ़ेदर वेट केटेगरी में किया गया है। सुरभि विगत दो वर्षों से अपनी केटेगरी में नेशनल चैंपियन हैं साथ ही वो प्रदेश की पहली सीनियर महिला खिलाड़ी हैं जो किसी अन्तराष्ट्रीय प्रतियोगिता में देश का प्रतिनिधित्व करेंगी। सुरभि की इस उपलब्धि पर स्पोर्ट्स एसोसिएशन ऑफ़ एम एम ए मध्यप्रदेश, इंदौर एमएमए एसोसिएशन, फाइट ऑफ़ नाइट्स एवं साक्षी सुरक्षा फ़ाउण्डेशन के सभी सदस्य देवेंद्र प्रताप सिंह तोमर, संतोष चोपड़ा, नीतू शर्मा, चंदन सिंह बैस, अभिनव चौरसिया, अशोक बागड़ी, गजेंद्र शर्मा, राहुल व्यास, सौरभ अरोरा, एम.के फ़िटनेस के डायरेक्टर रोहित जेठवा, फ़र्ज़ाना ख़ुसरो, ख़ुसरो निसार, हिमांशु अत्रिवल, विजय मदारिया, सूरज गुर्जर, ऋषभ पटेल, पुष्पेन्द्र बैरागी एवं कोच विक्रम अवार्डी विकास शर्मा ने बधाई देते हुए पदक जीतने हेतु शुभकामनाएँ दी! उक्त प्रतियोगिता में इंटरनेशनल रेफ़री विकास शर्मा का चयन एशियन रेफ़री पैनल में किया गया है। विकास शर्मा मध्यप्रदेश एमएमए एसोसिएशन के सचिव होने कि साथ साथ इण्डिया के सीनियर ऑफिशियल है।

NEWS NATIONAL WORLD's avatar

By NEWS NATIONAL WORLD

NNW NEWS NATIONAL WORLD MP/CG NEWS, समाचार, क्राइम, जन समस्या, पॉलिटिक्स, बॉलीवुड, सामाजिक,इत्यादि। मीडिया समूह का ऑनलाइन हिंदी समाचार पोर्टल है, जो की राजनीति, खेल, मनोरंजन, व्यवसाय, जीवन शैली, कला संस्कृति, पर्यटन से जुड़ी खबरों को हिंदी भाषा में एक ही स्थान पर लेटेस्ट ब्रेकिंग न्यूज के साथ प्रदान करता है। अंकुल प्रताप सिंह,बघेल +91 8516870370 सब एडिटर गौरव जैन इंदौर +91 98276 74717 सह संपादक आमिर खान इंदौर +91 9009911100, प्रदीप चौधरी, संभाग ब्यूरो चीफ इंदौर +919522447447, रीवा जिला ब्यूरो चीफ कुशमेन्द्र सिंह +91 94247 01399.

Leave a Reply

You missed

Discover more from NNW🌎RLD

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading

Discover more from NNW🌎RLD

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading