संविधान से बड़ा देश में कोई नही है बड़ा ग्रंथ- जगदीश सिंह यादव। डभौरा/ डभौरा हमारा ग्राम अधिकार अभियान और बहिनी दरबार के द्वारा स्कूल के बच्चो और नागरिकों को संविधान दिवस पर विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया ।जहा पर मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थति सामाजिक कार्यकर्ता जगदीश सिंह यादव के द्वारा संविधान दिवस पर लोगो को जानकारी देते हुए कहा भारत का संविधान 26 नवंबर 1949 को बनकर तैयार हो गया था जिसे बाबा साहेब डा.भीमराव अंबेडकर जी ने अपने कड़ी मेहनत और ईमानदारी से भारत का संविधान देश को सौपा था जिसे आज देश का हर नागरिक सम्मान से जीने का अधिकार हमारा संविधान देता है जिसमे समता, स्वतंत्रता, बन्धुता, न्याय, शिक्षा, स्वास्थ्य का हक पाने का अधिकार देता है संविधान से बड़ा देश का कोई ग्रंथ नहीं है देश संविधान से चलता है इस लिए हर नागरिक बच्चो महिलाओ को संविधान पढ़ना संविधान को जानना उसके प्रति गांव में जागरूकता पैदा करना हर नागरिक का मौलिक अधिकार बनता है उन्होंने कहा संविधान जागरूकता 10 दिसंबर तक गांव गांव में चलाया जाएगा जिसका समापन मानव अधिकार दिवस के रूप में किया जाएगा। हमारा ग्राम अधिकार अभियान और बहिनी दरबार की टीम स्कूल से लेकर चौपाल और खेत खलिहान तक संविधान जागरूकता अभियान चलाया जाएगा। उस दौरान विशेष रूप से भागीरथी आदिवासी, समाजसेविका श्रीमती उषा सिंह,जन्मावती, ओमप्रकाश विश्वकर्मा, रीता बौद्ध,जेएल प्रजापति, विनीता वर्मा, सीएल यादव, मदन गोपाल चौधरी, आरती वर्मा, रामकिशोर आदिवासी, संगीता प्रजापति, प्रतिभा शाहू,आशंका यादव ने अपने अपने विचार रखे। कार्यक्रम में संविधान का प्रस्तावना पढ़ कर संविधान की सबको सपथ दिलाई गई उस दौरान सभी लोगो ने संविधान का रक्षा करने का संकल्प एवं वचन दिए। Share this:Tweet Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp PostMoreLike this:Like Loading… Related पोस्ट नेविगेशन जहाँ जहाँ पांव पड़े मंत्रिन के…!(व्यंग्य : राजेंद्र शर्मा) आज आम आदमी पार्टी ने मनाया स्थापना दिवस…