रिपोर्टर इंद्रपाल ‌साहु।

पुलिस मुख्यालय के अधीक्षक यूसुफ कुरैशी के निर्देशन में, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शिव कुमार वर्मा एवं नगर पुलिस अधीक्षक विध्यनगर, पी.एस. परस्ते के नेतृत्व में, थाना प्रभारी यातायात आर.पी, मिश्रा के द्वारा जिले में संचालित पेट्रोल पंप संचालकों की बैठक आयोजित की गई। जिसमें मुख्य रुप से पुलिस मुख्यालय भोपाल द्वारा दिनांक 20.11.2023 से 10.01.2024 तक संचालित विशेष अभियान की जानकारी से अवगत कराया गया, तथा दो पहिया वाहन चालकों (पिलियन राइडर सहित) को हेलमेट धारण करने एवं चार पहिया वाहन चालकों को सीटबेल्ट धारण करने के संबंध में जागरुक किया गया। अभियान के तहत दो पहिया वाहन चालकों को हेलमेट एवं चार पहिया वाहन चालकों को सीटबेल्ट अनिवार्य रुप से शत प्रतिशत धारण कराये जाने हेतु प्रत्येक पेट्रोल पंप पर इस संबध में स्लोगन युक्त फ्लैक्स/ बैनर लगाया जाकर अधिक से अधिक प्रचार-प्रसार किये जाने की अपेक्षा की गई तो प्रत्येक पेट्रोल पंप संचालकों द्वारा प्रचार-प्रसार में अधिक से अधिक सहयोग प्रदाय किये जाने का आश्वासन दिया गया है एवं पेट्रोल पंप संचालकों से अपेक्षा की गई की बिना हेलमेट लगाकर वाहन चलाने वाले वाहन चालकों (पिलियन राइडर सहित) पेट्रोल पंप पर पेट्रोल लेने आते है तो उन्हे पेट्रोल प्रदाय न किया जाये। साथ ही बिना सीटबेल्ट लगाये चार पहिया वाहन चालकों को पेट्रोल/डीजल प्रदाय न किया जाये, तो पेट्रोल पंप संचालकों द्वारा इस संबंध में अधिक से अधिक सहयोग प्रदाय किये जाने का आश्वासन दिया गया है।

NEWS NATIONAL WORLD's avatar

By NEWS NATIONAL WORLD

NNW NEWS NATIONAL WORLD MP/CG NEWS, समाचार, क्राइम, जन समस्या, पॉलिटिक्स, बॉलीवुड, सामाजिक,इत्यादि। मीडिया समूह का ऑनलाइन हिंदी समाचार पोर्टल है, जो की राजनीति, खेल, मनोरंजन, व्यवसाय, जीवन शैली, कला संस्कृति, पर्यटन से जुड़ी खबरों को हिंदी भाषा में एक ही स्थान पर लेटेस्ट ब्रेकिंग न्यूज के साथ प्रदान करता है। अंकुल प्रताप सिंह,बघेल +91 8516870370 सब एडिटर गौरव जैन इंदौर +91 98276 74717 सह संपादक आमिर खान इंदौर +91 9009911100, प्रदीप चौधरी, संभाग ब्यूरो चीफ इंदौर +919522447447, रीवा जिला ब्यूरो चीफ कुशमेन्द्र सिंह +91 94247 01399.

Leave a Reply

You missed

Discover more from NNWORLD

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading

Discover more from NNWORLD

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading