संकुल प्राचार्य और प्रधानाध्यापक के सह पर सगे संबंधियों की गई नियुक्ति।रीवा। जवां। रिपोर्टर- कुशमेन्द्र सिंह NNW News वमामला शासकीय उच्चतर उत्कृष्ट विद्यालय संकुल सितलहा अंतर्गत माध्यमिक पाठशाला अकौरी से सामने आया है जहा पर प्रार्थी कृष्ण कुमार सोनी पिता रामाश्रय सोनी ग्राम जवा तहसील जवा जो माध्यमिक पाठशाला अकौरी में अतिथि शिक्षक अंग्रेजी वर्ग-2 के रूप में सत्र 2021 से अध्यापन का कार्य कर रहा था और सत्र 2023-24 में भी निरंतर अध्यापन कार्य कर रहा था तभी अचानक प्रधानाध्यापक ओंकारनाथ मिश्रा M.S अकौरी द्वारा प्रार्थी का ऑनलाइन GFMS पोर्टल पर फीडिंग नहीं करायी गयी है और प्रधानाध्यापक द्वारा संकुल प्राचार्य हीरामणि त्रिपाठी के मिलीभगत से अपनी सगी संबंधी रिश्तेदार साधना तिवारी की फीडिंग कर नियुक्ति कर दी गई है ऐसा कृष्णकुमार सोनी ने आरोप लगाए है।जिसके लिए रोक लगाई जाने एवं शिकायत का निराकरण किये जाने हेतु प्रार्थी द्वारा बीईओ जवा, संकुल प्राचार्य सितलहा, एसडीएम, जिला शिक्षा अधिकारी,जिला पंचायत सीईओ एवं कलेक्टर रीवा को आवेदन दिया गया लेकिन आज तक निराकरण नही हो पाया जिस बजह अतिथि शिक्षक कृष्णकुमार सोनी कार्यालय का चक्कर लगा रहा है। जबकि संचनालय और उच्च न्यायालय का आदेश है कि जो पूर्व से अध्यापन का कार्य कर रहे है उन्हें हटाया न जाय।लेकिन अकौरी प्रधानाध्यापक आदेशों के विपरीत नियम को दरकिनार कर सही अभ्यार्थी की नियुक्ति न कर सगे संबंधियों की नियक्ति की गई है।जिसके लिए प्रार्थी ने GFMS पोर्टल पर फीडिंग कराए जाने एवं अतिथि शिक्षक के रूप में नियुक्ति दिलाए जाने की मांग की है। Share this:Tweet Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp PostMoreLike this:Like Loading… Related पोस्ट नेविगेशन सिंगरौली यातायात पुलिस द्वारा पेट्रोल पंप संचालको को दी गई समझाईस शहर में 25 वर्ष पूर्ण करने के समारोह को चिह्नित करने के लिए, ब्रिजस्टोन ने इंदौर हवाई अड्डे पर एक स्थापना का उद्घाटन किया