इंदौर। प्रदीप चौधरी। आवेदक – निकेश कनाडे उम्र 33 वर्ष सामुदायिक स्वास्थ अधिकारी उप स्वास्थ्य केंद्र बड़ी तह झिरनया ज़िला खरगोन आरोपी क्र.1 _ आनंद कनेल लेखापाल ,सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र झिरन्याविवरण : आवेदक के अनुसार वह उप स्वास्थ्य केन्द्र बड़ी में (CHO) सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारी के पद पर पदस्थ है आवेदक की पत्नी का देहांत हो जाने से वह दो माह अवकाश पर था जिसके कारण उसके दो माह के वेतन का भुगतान एवं अन्य देयस्वत्व को बीएमओ कार्यालय झिरनिया द्वारा रोक दिया गया था, रुकी हुई वेतन तथा अन्य भुगतान जो की लगभग 1,33,000/- था को निकालने के एवज़ में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र झिरनीया में पदस्थ लेखापाल आनंद कनेल के द्वारा 56,000 रुपये रिश्वत की माँग की जा रही थी यह शिकायत आवेदक द्वारा लोकायुक्त कार्यालय इंदौर में की गई थी आवेदक द्वारा की गई उक्त शिकायत सत्यापन के दौरान सही पाए जाने से आज दिनांक 22.11.2023 को ₹45,000 रिश्वत लेते हुए आरोपी को ट्रैप किया गया, आरोपी द्वारा उक्त रिश्वत राशि आवेदक को शक्ति मशीनिरी स्टोर्स में देने का कहा गया जिस पर उक्त राशि प्राइवेट व्यक्ति शिवराज यादव से जप्त की गई है। आरोपी के विरुद्ध धारा 7 भ्र.नि.अधि. के तहत कार्यवाही जारी है । Share this:Tweet Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp PostMoreLike this:Like Loading… Related पोस्ट नेविगेशन जादूगर ओ जादूगर! (व्यंग्य : राजेंद्र शर्मा) पोगल्ला निवासी आवेदिका संतोष कुमारी के साथ अश्लील हरकत की कोशिस करने एवं जातिसूचक शब्दों के साथ गाली गलौज करने वाले आरोपियों के विरुद्ध अजाक थाना से कार्यवाही न होने पर रीवा एसपी को दिया गया आवेदन।