कथन के बाद भी नही की जा रही कार्यवाही।


रीवा/मामला रीवा जिले के पनवार थाना अंतर्गत ग्राम पोगल्ला से सामने आई है जहा पर आज आवेदिका संतोष कुमारी चर्मकार पति राजकुमार चर्मकार निवासी ग्राम पोगल्ला थाना पनवार तह. जवा जिला रीवा ने एसपी रीवा को आवेदन देकर कार्यवाही करने की मांग की है
जहा पर आवेदिका संतोष कुमारी ने बताया कि हमारे साथ दिनांक 29/08/2023 को करीब शाम 6:30 बजे पटपर नदी के पास रजनीश मिश्रा तनय चिन्तामणि मिश्रा रामानंद तिवारी पिता कमलेश तिवारी निवासी ग्राम बरहुला थाना पनवार द्वारा जातिसूचक शब्दों के साथ चमारिन, रंडी, वैश्या कहते हुए हाथ पकड़कर घसीटने की घटना को अंजाम दिए थे। जिसकी शिकायत पनवार थाने में करने गई थी लेकिन वहा से भगा दिया गया तब इसकी शिकायत अजाक थाना रीवा में की गई जिसका कथन भी लिया गया लेकिन आज दिनांक तक कार्यवाही नही की गई जिसके लिए पहले भी 3 बार एसपी रीवा को आवेदन दिया गया था लेकिन कार्यवाही नही होने पर आज चौथी बार कार्यवाही हेतु आवेदन दिया गया है पहला आवेदन दिनांक 31/08/2023 को दिया गया जिसका पावती क्रमांक 4962/23/ दूसरा आवेदन दिनांक 06/10/2023 को जिसका पावती क्रमांक 5587/23 तीसरा आवेदन दिनांक 01/11/2023 को जिसका पावती क्रमांक 60/26/23 है इन सभी आवेदन पत्रों में ऊपर वर्णित रामानंद तिवारी और रजनीश मिश्रा के खिलाफ आज तक प्रकरण पंजीबद्ध नहीं किया गया है जबकि दिनांक 5 अक्टूबर 2023 को हमारा कथन आजाक थाना रीवा में पदस्थ हवलदार राजेन्द्र सिंह के उपस्थिति में लिया गया था लेकिन अजाक थाना टी०आई० ने दूसरे पक्ष के दबाव में आकर हमारे इस प्रकरण के चश्मदीक गवाह विवेक तिवारी पिता दिलीप तिवारी ग्राम पो.बरहुला थाना पनवार को भी अजाक थाना पुलिस द्वारा प्रताड़ित किया जा रहा है ऐसा आवेदिका ने अजाक थाना पुलिस पर आरोप लगाए है।
जिसके लिए आवेदिका ने आवेदन पत्र में लिखित दोनों लोग रामानंद तिवारी एवं रजनीश मिश्रा के खिलाफ एफआईआर दर्ज न करने पर दिनांक 05/12/2023 से जिला कलेक्टर रीवा कार्यालय परिसर में आमरण अनशन करने की धमकी दी है इसकी समस्त जिम्मेदारी पुलिस आधीक्षक रीवा की होगी ऐसा आवेदन में उल्लेख किया गया है।
हकीकत क्या है ये तो जांच के बाद ही कहा जा सकता है फिलहाल आवेदिका 3 माह से लगातार अजाक थाना एवं एसपी कार्यालय का चक्कर लगा रही है।

NEWS NATIONAL WORLD's avatar

By NEWS NATIONAL WORLD

NNW NEWS NATIONAL WORLD MP/CG NEWS, समाचार, क्राइम, जन समस्या, पॉलिटिक्स, बॉलीवुड, सामाजिक,इत्यादि। मीडिया समूह का ऑनलाइन हिंदी समाचार पोर्टल है, जो की राजनीति, खेल, मनोरंजन, व्यवसाय, जीवन शैली, कला संस्कृति, पर्यटन से जुड़ी खबरों को हिंदी भाषा में एक ही स्थान पर लेटेस्ट ब्रेकिंग न्यूज के साथ प्रदान करता है। अंकुल प्रताप सिंह,बघेल +91 8516870370 सब एडिटर गौरव जैन इंदौर +91 98276 74717 सह संपादक आमिर खान इंदौर +91 9009911100, प्रदीप चौधरी, संभाग ब्यूरो चीफ इंदौर +919522447447, रीवा जिला ब्यूरो चीफ कुशमेन्द्र सिंह +91 94247 01399.

प्रातिक्रिया दे

You missed

Translate »

Discover more from NNWORLD

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading