ट्राली पलटने से बस स्टैंड क्षेत्र में मक्का बोरिया व मक्का नीमच सिंगोली रोड पर फैली



रतनगढ़ में घाट सेक्शन रोड कन्ट्रक्शन कम्पनी के ठेकेदार की लापरवाही व गलती के चलते डिवाइडर एवं स्प्रिड ब्रैकर की कमी के चलते हुए भीषण सड़क हादसे मे वैन से ट्रैक्टर के टकरा जाने से वैन मे सवार 6 लोगो मे से 4 बुरी तरह से जख्मी हो गए।गनिमत यह रही कि कोई जन हानी नहीं हुई। घायलों में देवा- कन्हैयालाल गुर्जर मालखेड़ा राजस्थान, राजू-वाणु गुर्जर जावदा लिमड़ी, अमरीबाई-उदयलाल गुर्जर टोलू का लुहारिया व बरदू गुर्जर कैवडो का लुहारिया है।विस्तृत जानकारी के अनुसार सोमवार रात्रि 9:15 बजे के लगभग रतनगढ़ बस स्टैंड नीमच सिंगोली रोड पर एक भीषण सड़क हादसा हो गया। जिसमे एक ट्रैक्टर क्रमांक एमपी 11ए 2595 मारुति वैन क्रमांक आरजे 06 यू बी 5448 से जा टकराई। प्रत्यक्ष दर्शियो के अनुसार हादसा इतना अधिक खतरनाक था।कि पूरी मारुति वैन के बुरी तरह से परखच्चे उड़ गए।और वैन में बैठे 6 यात्रीयो मे से 4 बुरी तरह से घायल हो गए।इस दौरान नीमच सिंगोली रोड पर लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई।घटना की जानकारी मिलते ही तहसीलदार शत्रुघ्न चतुर्वेदी,रतनगढ़ थाना प्रभारी भुवानसिंह गोरे, कस्बा पटवारी विनय तिवारी व पुलिस कर्मीयो द्वारा स्थानीय नागरिकों व नगर परिषद कर्मचारियों के सहयोग से सभी घायलों को तुरंत एंबुलेंस की सहायता से प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र रतनगढ़ पर पहुंचाया गया।जहां पर स्वास्थ्य केंद्र पर पदस्थ डॉक्टर फिरोज कथाट, डॉक्टर जसमीन, फार्मासिस्ट पवन भंडारी एवं पूरी चिकित्सकीय टीम के द्वारा मुस्तेदी से प्राथमिक उपचार के पश्चात जिला चिकित्सालय नीमच के लिए रैफर किया गया। इस दौरान जावद विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस से प्रत्याशी रहे समंदर पटेल भी सूचना मिलते ही अपने दौरे को अधूरा छोड़कर घायलो से मिलने के लिए स्वास्थ्य केंद्र पर पहुंचे और 1 घंटे तक रुक कर चिकित्सकों से मिलकर घायलों को नीमच रेफर करवाया।जिसकी वहां उपस्थित नागरिकों ने सराहना की। बताया जा रहा है। कि मक्का का ट्रैक्टर थड़ोद से नीमच मंडी जा रहा था।वही मारुति वैन राजस्थान के केवड़ा के लुहारिया ग्राम से जोत लेने झांतला जा रहे थे।कि अचानक ब्रैक फैल होने एवं ट्रैक्टर न्यूटल होने से भीषण टक्कर के कारण वैन के परखच्चे उड़ गए एवं ट्रैक्टर भी ट्राली सहित पलटी खा गया। जिससे ट्राली में भरी सारी मक्का की बोरीया पूरे रोड पर बिखर गई। और कुछ समय के लिये आवागमन भी बाधित हो गया।न.प. सफाई कर्मचारियों ने मक्का को एकत्रित कर एक तरफ कर आवागमन चालू करवाया।इस एक्सीडेंट के बाद भी राहत की बात यह रही कि कोई जनहानि नहीं हुई। वहीं दूसरी तरफ एक बार फिर हादसे का कारण रोड ठेकेदार की लापरवाही को बताया जा रहा है। रतनगढ़ घाट क्षेत्र में रोड डिवाइडर एवं स्पीड ब्रेकर की कमी महसूस की गई। जिम्मेदार प्रशासनिक अधिकारी इस और तुरंत ध्यान दें अन्यथा कभी भी कोई बड़ा जान लेवा हादसा गटित होने की संभावना से इनकार नहीं किया जा सकता

NEWS NATIONAL WORLD's avatar

By NEWS NATIONAL WORLD

NNW NEWS NATIONAL WORLD MP/CG NEWS, समाचार, क्राइम, जन समस्या, पॉलिटिक्स, बॉलीवुड, सामाजिक,इत्यादि। मीडिया समूह का ऑनलाइन हिंदी समाचार पोर्टल है, जो की राजनीति, खेल, मनोरंजन, व्यवसाय, जीवन शैली, कला संस्कृति, पर्यटन से जुड़ी खबरों को हिंदी भाषा में एक ही स्थान पर लेटेस्ट ब्रेकिंग न्यूज के साथ प्रदान करता है। अंकुल प्रताप सिंह,बघेल +91 8516870370 सब एडिटर गौरव जैन इंदौर +91 98276 74717 सह संपादक आमिर खान इंदौर +91 9009911100, प्रदीप चौधरी, संभाग ब्यूरो चीफ इंदौर +919522447447, रीवा जिला ब्यूरो चीफ कुशमेन्द्र सिंह +91 94247 01399.

Leave a Reply

You missed

Discover more from NNWORLD

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading

Discover more from NNWORLD

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading