कार्यक्रम में कई हस्तियां होंगी शामिलअनमोल मिश्रा7000632825सतना। मुम्बई में संस्था स्नेहा इवेंट एंड मैनेजमेंटस द्वारा भारत के अलग- अलग राज्यों पर अवॉर्ड के आयोजन किए गए हैं, संस्था के डायरेक्टर विष्णु मिश्रा ने बताया कि विंध्य गौरव अवार्ड मध्य प्रदेश के विंध्य का एक प्रतिष्ठित अवार्ड है। हमारा उद्देश्य सांस्कृतिक कृषि, शिक्षा, साइंटिस्ट, स्वास्थ्य, राजनीतिक, एंटरटेनमेंट, बघेली सिनेमा इंटरटेनमेंट, राइटर, कवि, स्पोर्ट्स एवं अन्य कलाओं से जुड़े कलाकारों और मशहूर हस्तियो को यह गौरवपूर्ण अवार्ड प्रदान कराना है। इस अवॉर्ड से धार्मिक, समाजसेवी, संस्थाएं, एनजीओ, भारतीय सेना, एवं राजनीति से जुड़े लोगों का सम्मान किया गया है। उन्होंने बताया कि 25 नवम्बर 2023 को होने जा रहे विंध्य गौरव अवॉर्ड का यह गौरवशाली सीजन 3 का होगा आगाज। दूसरा सीजन विगत 29 दिसंबर 2022 को मुंबई में आयोजित किया गया था जिसमें विंध्य गौरव अवार्ड से कई मशहूर हस्तियो, समाजसेवियों सैनिकों व कलाकारों सहित उद्योगपतियों को सम्मानित किया गया था। इस इस बार भी मुंबई मे 25 नवंबर को आयोजित होने जा रहा हैं। अवार्ड समारोह में विंध्य गौरव अवार्ड के साथ-साथ पहली बार लाइफ टाईम, विन्ध्य रत्न अवॉर्ड से नवाजा जाएगा। ख्यातप्राप्त इस बडे अवॉर्ड समारोह की तारीख 25 नवंबर है, ऐलान के बाद कार्यक्रम के लिए प्रदेश सहित अन्य प्रदेशों में नॉमिनेशन का कार्य जोर शोर से शुरू हो चुका है। साथ ही अवार्ड से जुड़ी अन्य तैयारियां भी जोर-शोर के साथ- साथ जारी है। अवॉर्ड का ऑफिशियल पोस्टर का भी विमोचन किया जा चुका है। अगर आप अपने क्षेत्र जिले राज्य में ऐसी कोई संस्था व्यक्ति या कार्य किया हो, जिसने मानव समाज या जीव उत्थान अथवा प्रकृति के प्रति कुछ प्रेरणादायक कार्य या सेवा में शामिल हो, वह हमारी टीम से जरूर संपर्क करें, ताकि हम उन्हें सम्मानित करते हुए गर्व महसुस कर सके। संस्था में शामिल 11 लोगो की टीम शामिल हैं जो बिगत 2 वर्ष से आयोजन करती आ रही है। Share this:Tweet Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp PostMoreLike this:Like Loading… Related पोस्ट नेविगेशन भारत का सबसे बड़ा पर्व दीपावली, लोकतंत्र का सबसे बड़ा पर्व चुनाव रतनगढ़ में भीषण सड़क हादसे मे मक्का से भरा ट्रेक्टर वैन के टकराकर ट्राली सहित पलटा,वैन के परखच्चे उड़े
You must be logged in to post a comment.