जनता जनार्दन ने हाथ उठाकर दिया आशीर्वाद।

सेमरिया/ सेमरिया भाजपा प्रत्याशी व निवर्तमान विधायक केपी त्रिपाठी का पूरे विधानसभा में लगातार जनसम्पर्क जारी है जहा पर जनता व जनार्दन का भरपूर समर्थन मिल रहा है इसी कड़ी में आज श्री त्रिपाठी ने ग्राम हरिहरपुर, बगदरा, इटहा, दुबहा, मढ़ा, खम्हरिया, पुरैनी जागीर, पुरैनी कोठार, सांव, हर्दी, रहट, दादर आदि गांवों में जनसम्पर्क के दौरान घर घर जाकर सभाएं करके लोगो से मुलाकात की और भारतीय जनता पार्टी की केंद्र व राज्य की डबल इंजन वाली सरकार द्वारा संचालित विभिन्न जन कल्याणकारी योजनाओं तथा किए गए विकास कार्यों के बारे लोगों के साथ चर्चा करने के साथ ही क्षेत्रीय वरिष्ठजनों का मार्गदर्शन और आशीर्वाद भी लिया।
केपी त्रिपाठी ने सभा को सम्बोधित करते हुए कहा कि 2018 में कांग्रेस की सरकार आई, किसान का दो लाख का कर्जा माफ करने की घोषणा की और फिर न कर्ज माफ किया और न ही किसानों को कर्ज चुकाने दिया।
हमारे अन्नदाताओं को झांसे में रखकर उल्टा उन्हें डिफाल्टर बना दिया। कांग्रेस सरकार जनहितैषी और गरीब कल्याण की अनेकों योजनाएं या तो बंद कर दी या फिर लाभार्थियों के नाम ही हटा दिए लेकिन जैसे ही सरकार बदली और भारतीय जनता पार्टी की सरकार आई तो भाजपा सरकार ने ब्याज जमा कराकर अन्नदाताओं को डिफॉल्टर की लिस्ट से बाहर निकाला साथ ही गरीब कल्याण की सभी योजनाओं को फिर से शुरू करते हुए लाभार्थियों को हितलाभ प्रदान किया। कांग्रेस ने हमेशा गरीबी हटाओ के सिर्फ नारे ही लगाया कभी भी गरीबों की तरफ ध्यान नहीं दिया और उन्हें अपना वोट बैंक की तरह इस्तेमाल करते हुए गरीबों का वोट हासिल करके उनका शोषण ही किया है। गरीबों के लिए सच्चे मायनों में सिर्फ डबल इंजन की भाजपा सरकार ने काम किया और 15 करोड़ लोगों को गरीबी रेखा से बाहर निकाला। श्री त्रिपाठी ने कहा कि इस बार चुनाव सेमरिया के भविष्य को लेकर हो रहा है। युवाओं, माताओं और किसानों के भविष्य को सुनिश्चित करने का चुनाव है। बहन-बेटियों की जिंदगी संवारने का चुनाव है। विकास की रफ्तार को और गति देने का चुनाव है। इसलिए जरुरत है की हम उस सरकार को चुने जो विकास और प्रगति के लिए काम करती हो। गरीब कल्याण और आपके हितों के लिए काम करती हो।
उन्होंने जनता से आशिर्वाद मांगते हुए कहा कि सेमरिया विधानसभा क्षेत्र में पिछले पांच वर्षों में मैंने सोलह सौ करोड़ रुपए से अधिक के विकास कार्यों को मंजूरी दिलवाई है और इस विकास यात्रा को आगे भी जारी रखने के लिए आगामी 17 नवम्बर को भारतीय जनता पार्टी के कमल के निशान के सामने वाली बटन दबाकर भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनाकर विकसित सेमरिया बनाने में अपना योगदान दें।

NEWS NATIONAL WORLD's avatar

By NEWS NATIONAL WORLD

NNW NEWS NATIONAL WORLD MP/CG NEWS, समाचार, क्राइम, जन समस्या, पॉलिटिक्स, बॉलीवुड, सामाजिक,इत्यादि। मीडिया समूह का ऑनलाइन हिंदी समाचार पोर्टल है, जो की राजनीति, खेल, मनोरंजन, व्यवसाय, जीवन शैली, कला संस्कृति, पर्यटन से जुड़ी खबरों को हिंदी भाषा में एक ही स्थान पर लेटेस्ट ब्रेकिंग न्यूज के साथ प्रदान करता है। अंकुल प्रताप सिंह,बघेल +91 8516870370 सब एडिटर गौरव जैन इंदौर +91 98276 74717 सह संपादक आमिर खान इंदौर +91 9009911100, प्रदीप चौधरी, संभाग ब्यूरो चीफ इंदौर +919522447447, रीवा जिला ब्यूरो चीफ कुशमेन्द्र सिंह +91 94247 01399.

Leave a Reply

You missed

Discover more from NNWORLD

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading

Discover more from NNWORLD

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading