हजारो की संख्या में उमड़ा जनसैलाब। जनसभा में पूर्व मंत्री व सीडब्ल्यूसी मेंबर कमलेश्वर पटेल के अलावा पूर्व विधायक विद्यावती पटेल,कांग्रेस नेता प्रभात वर्मा सहित अन्य कई नेता रहे मौजूद । गुढ़/ मध्यप्रदेश विधानसभा चुनाव 2023 को लेकर लगातार चुनावी सरगर्मियां तेज होती जा रही हैं, जिसको ध्यान में रखते हुए हर एक प्रत्याशी अपने-अपने पक्ष में प्रचार प्रसार व चुनावी जनसभाएं कर रहें है जनसंपर्क के साथ ही प्रचार प्रसार के अनेक तरीके अपनाये जा रहे हैं, ताकि मतदाताओं को अपनी ओर आकर्षित किया जा सके इसी क्रम में आज शहीद त्रिभुवन नाथ विद्यालय परिसर में विशाल चुनावी ज़नसभा का आयोजन किया गया। इस अवसर पर पूर्व मंत्री व सीडब्ल्यूसी मेंबर कमलेश्वर पटेल ने सर्व समाज के साथ ही पिछड़ावर्ग तथा एससी/एसटी से कांग्रेस सरकार बनाने और गुढ़ विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस पार्टी से प्रत्याशी बनाये गये कुंवर कपिध्वज सिंह भइया साहब को जिताने की अपील की और कहा कि काग्रेस पार्टी अपना वचन निभाने वाली पार्टी है पार्टी जो कहती है उसे हर हाल में पूरा करती है मध्य प्रदेश में कांग्रेस पार्टी की सरकार बनेगी आम आदमी,गरीब खुशहाल होगा,प्रदेश की जनता को भाजपा के कुशासन से मुक्ति मिलेगी। चुनावी ज़न सभा में विशाल जनसैलाब उमड़ा और ज़न ज़न में उत्साह देखने को मिल जिसमे क्षेत्र की जनता बदलाव करना चाहती है।इस अवसर पर पूर्व मंत्री व सीडब्ल्यूसी मेंबर कमलेश्वर पटेल के अलावा पूर्व विधायक विद्यावती पटेल, गुढ़ कांग्रेस प्रत्याशी कपिलध्वज सिंह भईया साहब,गुढ ब्लॉक अध्यक्ष महेन्द्र उपाध्याय, कांग्रेस नेता प्रभात वर्मा, दिनेश नारायण पिड़िहा, लक्ष्मण कोल, मोहन कुशवाहा, बीके पाण्डेय, मुश्ताक खान पूर्व सरपंच पिंटू पटेल, जनपद सदस्य शैलेन्द्र पटेल,सहित हज़ारों की संख्या में कई नेता और आम जन मौजूद रहे। Share this:Tweet Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp PostMoreLike this:Like Loading… Related पोस्ट नेविगेशन सेमरिया भाजपा प्रत्याशी ने सेमरिया विधानसभा क्षेत्र के दर्जनों गांवों का भ्रमण कर विकास के लिए जनता से मांगा आशीर्वाद। दूरदर्शन प्रसारण में माकपा ने कहा : एक धर्मनिरपेक्ष सरकार के गठन के लिए भाजपा को हराये मतदाता