सिरमौर/ जिला निर्वाचन अधिकारी एवं जिला कलेक्टर श्रीमती प्रतिभा पाल के निर्देशन में अवैध मदिरा के विरुद्ध आबकारी विभाग रीवा के द्वारा कार्यवाही करते हुए ग्राम सरई में गजरूप साकेत के मकान से 03 लीटर कच्ची मदिरा, ग्राम अतरैला में राजेश साकेत के मकान से 540 किलोग्राम लाहन,दलगंजन प्रजापति के मकान से 200 किलोग्राम लाहन,राजधर प्रजापति के मकान से 100 किलोग्राम लाहन,ग्राम पनगढ़ी में वन्दिता सिंह के रिहायशी मकान से 200 किलोग्राम लाहन बरामद कर प्रकरण कायम किया गया। इसके बाद आबकारी दल द्वारा लालगांव-बैकुंठपुर-सगरा रोड पर गस्त कियव गया। तत्पश्चात आबकारी दल द्वारा लालगांव,कटरा एवं इटौरा के मदिरा दुकान में मदिरा के स्टॉक का वेरिफिकेशन किया गया। आज की कार्यवाही में कुल 5 प्रकरण कायम किये गए,जिसमें कुल 3 लीटर कच्ची मदिरा एवं 1040 किलोग्राम महुआ लाहन बरामद किया गया,जिसका अनुमानित मूल्य लगभग एक लाख पांच हजार है। उक्त कार्यवाही में आबकारी उपनिरीक्षक अभिमन्यु पाठक, उपनिरीक्षक अभिषेक त्रिपाठी, आशीष शुक्ला, आरक्षक,वीरेंद्र सिंह, आरक्षक प्रदीप सिंह,अमित सिंह,उमाकांत तिवारी,विद्या सिंह,रवि प्रकाश मिश्रा,पूनम अग्रवाल, आदित्य सिंह,नगर सैनिक मनोज दुबे,सरोज पांडेय सम्मिलित रहे। Share this:Tweet Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp PostMoreLike this:Like Loading… Related पोस्ट नेविगेशन वरिष्ठ कांग्रेस नेत्री डॉ.अरुणा विवेक तिवारी का सिरमौर विधानसभा में कांग्रेस प्रत्याशी रामगरीब बनवासी के पक्ष में लगातार जनसम्पर्क जारी। विंध्य से मेरा कई पीढ़ियों से है लगाव: प्रियंका गांधी।