हजारो की संख्या में उमड़े जन सैलाब के बीच कांग्रेस की विशाल जनसभा का कार्यक्रम हुआ सम्पन्न। रीवा/ रीवा में कांग्रेस पार्टी के द्वारा आयोजित विशाल जनसभा को संबोधित करते हुए प्रियंका गांधी ने कहा है कि उनका विंध्य क्षेत्र से कई पीढ़ियों से लगाव रहा है विंध्य की वादियों को नेहरू जी पसंद किया करते थे चचाई फाल से उनका आत्मिक लगाव था। मेरे पिता स्वर्गीय राजीव गांधी भी शहीद होने के कुछ दिनों पहले ही रीवा आए हुए थे और उनसे जुड़ी कई स्मृतियां लोगों के पास मौजूद हैं। इसलिए मेरा रीवा से विशेष लगाव है। चुनावी जनसभा को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि कांग्रेस जो कहती है वह करती है। पिछली बार भी अपने कांग्रेस को जन समर्थन दिया था और पहली कैबिनेट में ही किसानों के ऋण माफ किए गए थे। सभी वचन पूरे किए जाते लेकिन बीच में कुछ लोगों ने धोखा दिया और सरकार को गिराया। अब एक बार फिर वक्त आ गया है। यहां पर कांग्रेस ने जो वचन दिए हैं वह पूरे होने की गारंटी मेरी है। मैं यह भी कहती हूं कि यदि सरकार आने के बाद उन वचन को पूरा नहीं किया गया तो अगली बार आप सरकार को हटा देना। उन्होंने राजस्थान और छत्तीसगढ़ की सरकारों का जिक्र करते हुए कहा कि वहां की महिलाएं बेहद खुश नजर आती है। लाडली बहना पर चर्चा करते हुए उन्होंने कहा कि कर्नाटक में जब सरकार बनी तो सबसे पहले कैबिनेट में महिलाओं के लिए काम किया गया और मामा ने उसकी नकल करके चुनाव के 2 महीने पहले अपने को महिलाओं का सबसे बड़ा शुभचिंतक बताया, अगर करना ही था तो सरकार बनने के साथ ही कर देना था। इतना इंतजार करने की जरूरत क्या थी। प्रियंका गांधी ने इस दौरान कहा कि आप सब जागरूक हैं समझते हैं इसलिए अब वक्त आ गया है उनके भ्रष्टाचार को समझिए। उनकी सरकार में बेरोजगार युवा किसान सब परेशान हैं। उन्होंने कहा कि 17 नवंबर को मतदान करने अवश्य जाएं और मेरी अपील है कि कांग्रेस की सरकार मध्य प्रदेश में बनाएं। जो वचन और जो गारंटी हम दे रहे हैं वह हम पूरी करेंगे। इस दौरान मौजूद भीड़ ने प्रियंका गांधी की बातों का समर्थन तालियो की गड़गड़ाहट के साथ किया।सेमरिया में हर बूथ पर जीतेगी कांग्रेस- अभय मिश्राकांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी के रीवा दौरे के अवसर पर सेमरिया विधानसभा क्षेत्र के प्रत्याशी अभय मिश्रा ने विशाल समुदाय के बीच कहा कि मध्य प्रदेश में जहां कांग्रेस की सरकार आ रही है वहीं दूसरी ओर आगामी 17 नवंबर को होने वाले चुनाव के दौरान हमारे विधानसभा क्षेत्र के हर बूथ में कांग्रेस बेहतर प्रदर्शन करेगी और 60 फ़ीसदी से ज्यादा बूथ में 70% तक मतदान कांग्रेस के पक्ष में जनता करने जा रही है। श्री मिश्रा ने कहा कि भय , आतंक भ्रष्टाचार से जूझ रही सेमरिया क्षेत्र की जनता ने परिवर्तन का जो ऐतिहासिक संकल्प लिया है उसका परिणाम 3 दिसंबर को देखने को मिलेगा। भ्रष्टाचार की तो यहां पर हद ही हो गई है, काम ₹1 का नहीं हुआ केवल भूमि पूजन करते हैं भाजपा के लोग और फिर बाद में बताते हैं कि हमने 1600 करोड़ का काम करा दिया है। जनता अभी से जवाब देने लगी है जब काम नहीं तो वोट नहीं, तो नाराज होकर विधायक जी सेमरिया विधानसभा क्षेत्र में लोगों से ऊलजलूल बात करते हैं। इन्होंने खुशी जाहिर करते हुए कहा कि आज सेमरिया विधानसभा क्षेत्र से काफी संख्या में लोग प्रियंका जी की बातें सुनने के लिए आए हैं, साथ ही उन्हें यह संकल्प भी लेकर जाना होगा कि इस बार पूरे जिले में 50 फ़ीसदी कमीशन के चक्कर में भ्रष्टाचार करने वाली भाजपा सरकार को जड़ मूल समेत खत्म करना है। कार्यक्रम में कांग्रेस के सभी वरिष्ठ पदाधिकारी, पूर्व विधायक, वरिष्ठ कार्यकर्ता आदि मौजूद रहे। Share this:Tweet Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp PostMoreLike this:Like Loading… Related पोस्ट नेविगेशन विधानसभा सामान्य निर्वाचन 2023 के मद्देनजर अवैध मदिरा के विरुद्ध आबकारी विभाग रीवा की वृत्त सिरमौर में की गई कार्यवाही। मनुष्य जाति को ईश्वर की ओर उन्मुख करना ही रामलला महोत्सव का उद्देश्य है-स्वामी कामलेश्वरानंद।