बागपत, उत्तर प्रदेश। विवेक जैन।भारतीय जैन मिलन के वरिष्ठ राष्ट्रीय उपाध्यक्ष मनोज कुमार जैन पैट्रोल पम्प वालो के नेतृत्व मे सम्पूर्ण जैन मिलन परिवार बडौत नारेबाजी करते हुए बड़ौत नगर के मुख्य बाजार से होते हुए बड़ौत तहसील पहुँचे। यहा पर तहसीलदार बड़ौत को गुजरात के मुख्यमन्त्री और प्रधानमन्त्री के नाम एक ज्ञापन सौपा, जिसमे भारतीय जैन मिलन के वरिष्ठ राष्ट्रीय उपाध्यक्ष मनोज कुमार जैन ने कहा कि हम अहिंसा के पुजारी है, लेकिन हम नपुंसक नही है। अगर हमारे मुनियो की सुरक्षा नही की गई तो हम चुप नही बैठेंगे। गुजरात के जूनागढ जिले के गिरनार तीर्थ पर पाँचवी टौक से जैन धर्म के 22 वे तीर्थंकर भगवान नेमीनाथ मोक्ष गये है। सैकड़ो वर्षो से यह पर्वत जैन धर्मावलम्बी के लिए आस्था का केंद्र है। कुछ समय से इस पर्वत पर दत्तात्रेय को मानने वालो ने कब्जा कर रखा है। इसलिए यहा पर लगातार टकराव की स्थिति रहती है। आरोप है कि 28 अक्टूबर को भाजपा के पूर्व सांसद व दत्तात्रेय पीठ के पीठाधीश्वर महेश गिरी ने पर्वत पर आने वाले जैन मुनियो का सिर धड से अलग करने की बात की है। इस बात को लेकर सम्पूर्ण बड़ौत जैन समाज मे रोष व्याप्त है। इसके लिए मांग की गई कि भाजपा के पूर्व सांसद महेश गिरी के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर उन्हे गिरफ्तार कर जेल भेजा जाये, अन्यथा सम्पूर्ण भारत का जैन समाज आन्दोलन करने पर मजबूर होगा। इस मौके पर बड़ौत जैन समाज समिति के अध्यक्ष प्रवीण कुमार जैन टीकरी वाले, जैन मिलन बड़ौत के अध्यक्ष पुनीत जैन, आदिश जैन सबगे वाले, संजीव जैन डाबर , राजेन्द्र जैन कानूनगो, सिद्धार्थ जैन, मनोज कुमार सुधीर जैन पत्थर वाले , टी सी जैन, संजय जैन किरठल , अनुराग मोहन, तरग जैन, विनय जैन, कमल जैन किताब, मयंक जैन, सपन जैन, सुबोध जैन, अनिल जैन, सन्तोष जैन एडवोकेट, अंकुर जैन बुढपुर, नितिन जैन आदि उपस्थित थे। Share this:Tweet Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp PostMoreLike this:Like Loading… Related पोस्ट नेविगेशन गेटवे इंटरनेशनल में स्केटिंग चैम्पियन ट्रॉफी के विजेताओं को किया सम्मानित अखिल भारतीय स्तर पर ख्याति प्राप्त कवि स्व.श्री श्याम जी पाराशर रतनगढ की आठवीं पुण्यतिथि पर विशेष खबर