निर्मल मूंदडा रतनगढ“कुछ बिरले ही पैदा होते जग में नाम कमाने को, बाकी सारे पैदा होते,केवल मरघट जाने को” यूं तो इस धरती पर लाखों लोग जन्म लेते हैं।और मर जाते हैं। जिन्हें कुछ दिनों के बाद लोग अपनी यादो एवं स्मृतियो में पूरी तरह से भुला देते हैं। उन्हें कोई याद नहीं रखता लेकिन कुछ बिरले व्यक्ति ऐसे भी इस धरती पर पैदा होते हैं। जो मृत्यु के बाद भी लोगों के दिलों में यादों के रूप में अपने जीवन में किये गए मानव हितार्थ पुनित सेवा कार्यो के कारण सदैव जीवित रहते हैं। और अपने द्वारा किये गए कार्यों के कारण सदैव सभी लोगों के दिलों में हमेशा हमेशा के लिए राज करते हैं। जीवन परिचय– ऐसी ही एक महान शख्सियत का नाम है नीमच जिले के अरावली पर्वत की तलहटी मे बसे रतनगढ़ मे जन्मे अखिल भारतीय मालवी भाषा के हास्य कवि श्री श्याम जी पाराशर ‘कम्प्यूटर’ यह नाम नीमच, मंदसौर जिले की एक ऐसी शख्सियत मे शुमार है। जो किसी प्रकार के परिचय या पहचान का मोहताज नहीं है।दिनांक 25 जनवरी 1958 को रतनगढ़ में जन्मे वीरेंद्र कुमार पाराशर जो आगे चलकर कवि श्याम पाराशर ‘कम्प्यूटर’ के नाम से अपने नाम के अनुरूप कंप्यूटर की भांति कार्य कर अपने तेज दिमाग के बल पर नीमच, मंदसौर जिले ही नहीं अपितु पूरे देश प्रदेश में अपनी कविताओं के माध्यम से ख्याति प्राप्त हुए व रतनगढ नगर को अखिल भारतीय स्तर पर एक अलग ही पहचान दिलाई।रतनगढ़ जैसे छोटे से कस्बे से सन् 2003 में कवि सम्मेलनो की शुरुआत करने के पश्चात इन्होंने कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा जीवन में कई प्रकार के उतार- चढ़ाव एवं आर्थिक विषमताओ के पश्चात भी कवि सम्मेलन के प्रति इनकी ललक कभी कम नहीं हुई।स्व.श्री पाराशर के द्वारा लगभग 1000 से भी अधिक कवि सम्मेलन के मंचो पर मालवी भाषा में अपने काव्य पाठ के माध्यम से श्रोताओं के दिलों पर अपनी गहरी छाप छोड़ दी गई।इनके द्वारा अखिल भारतीय कवि सम्मेलन के मंचो के साथ ही चेन्नई, अहमदाबाद, मुंबई, जयपुर, इंदौर, उज्जैन, जोधपुर, जबलपुर, इलाहाबाद सहित देश के दूर दराज क्षेत्रों में भी अपने काव्य पाठ के द्वारा श्रोताओं को मंत्र मुग्ध कर मालवी भाषा को लोकप्रिय किया गया। साथ ही रतनगढ़ में नगर परिषद के द्वारा आयोजित ख्याति प्राप्त चमत्कारिक भगवान श्री लक्ष्मी नारायण के प्रतिवर्ष लगने वाले मेले मे अपने प्रयासो से वर्ष में एक अखिल भारतीय कवि सम्मेलन के आयोजन की शुरुआत करवाई गई। जो आज भी निरंतर अनवरत जारी है। जिसमें देश प्रदेश के ख्याति प्राप्त कवियों व कवियित्रीयो को नाम मात्र की राशि देकर रतनगढ़ में बुलवाकर काव्य पाठ करवाकर रतनगढ़ का नाम दूर- दराज क्षेत्रों तक प्रसिद्ध किया। आज स्वर्गीय कवि श्याम पाराशर के कारण रतनगढ़ नगर को दूरदराज क्षेत्रों में भी साहित्यिक प्रेमी श्रोताओं के नगर के रूप में जाना जाने लगा है। कई जगह हुए सम्मानित– कवि श्री पाराशर को मध्यप्रदेश शासन द्वारा स्वर्ण जयंती उत्सव में तत्कालिन मुख्यमंत्री बाबूलाल गौर के द्वारा उज्जैन मे, राजस्थान सरकार द्वारा जयपुर में अखिल भारतीय महामूर्ख कवि सम्मेलन में काव्य पाठ के दौरान एवं जिला कलेक्टर नीमच के द्वारा भी जिले की पांच प्रतिभाओं में शामिल श्री पाराशर का स्वागत सम्मान किया गया। इसके साथ ही देश भर में काव्य पाठ के दौरान कई मंचों पर भी इनका स्वागत सम्मान हुआ। *हर गतिविधि में रहे अग्रणी*- रतनगढ़ नगर सहित आसपास के क्षेत्र के धार्मिक,सामाजिक, राजनीतिक,गतिविधियों के साथ ही सुरेंद्र दुबे, कुमार विश्वास, शैलेश लोढ़ा,हरिओम पवार, सुरेश बैरागी, अशोक चक्रधर, सत्यनारायण सत्तन सहित कई ऐसे नामी गीरामी कवि एवं कवियित्रियां जो की देश विदेश में ख्याति प्राप्त है। इनके साथ भी इन्होंने मंचो पर कई बार काव्य पाठ किया।आज दिनांक 8 नवंबर 2023 को श्री श्याम जी पाराशर की आठवीं पुण्य तिथि के अवसर पर समस्त रतनगढ नगर वासियों की तरफ से भावभिनी श्रद्धांजलि शत् शत् नमन आज भाई साहब स्वर्गीय श्री श्याम जी पाराशर हमारे बीच में नहीं है। फिर भी ऐसी महान शख्सियत हमारे दिलों में बसी हुई है। *”ना भुलाए भूलती है वे यादें,वे यादें तो मन में रहती है,चेहरे पर खुशी रहती है, पर आंखें तो नम ही रहती है।”**”चले गए बीच राहों से,दिल से नहीं जा पाओगे, आंखों में आंसू है गम के,उम्र भर याद आओगे”।* Share this:Tweet Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp PostMoreLike this:Like Loading… Related पोस्ट नेविगेशन जैन मुनियों का अपमान नही सहेंगे : मनोज जैन बडवानी विधानसभा में केबिनेट मंत्री के सामने कांग्रेस प्रत्याशी राजन मंडलोई मजबूत