त्योंथर/ रीवा जिले के त्योंथर विधानसभा क्षेत्र के कांग्रेस प्रत्याशी का लगातार गांव गांव में जनसम्पर्क जारी है उस दौरान उन्हें सबसे बड़ी समस्या किसानों की दिख रही रही है जो आवारा पशुओं के बजह से किसान परेशान है लेकिन भाजपा सरकार किसानों की हितैषी तो बनती है परन्तु हकीकत में किसानों की स्थिति दयनीय है प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह और प्रधानमंत्री मोदी ने किसानों की आय दुगुनी करने का वायदा तो किया था लेकिन किसान कर्ज के दलदल के समाता जा रहा है।बिजली और खाद के संकट ने किसानों की कमर तोड़कर रख दी। उक्त बातें त्योंथर कांग्रेस प्रत्याशी रमाशंकर सिंह ने डोंड़किया,घटेहा,गोधन सिंह कालोनी,गोंदकला सहित अन्य गांवो में जनसम्पर्क के दौरान जनता जनार्दन से कही और अपने पक्ष में मतदान करने की अपील की तथा कांग्रेस को प्रचंड बहुमत के साथ जिताकर प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनाएं। सरकार बनने के बाद त्योंथर में गौअभ्यारण्य का निर्माण कार्य किया जाएगा जिसमे आवारा पशुओ की समस्या से निजात मिलेगी और किसानों की फसलें जो आवारा पशुओ के कारण खराब हो रही है वह बचेगी। गोधन पशु योजना के तहत 2 रुपये किलो गोबर खरीदने का प्रयास कांग्रेस की सरकार में होगा जिससे किसानों की आय बढ़ेगी।कांग्रेस की सरकार बनते ही हर किसानों का कर्ज माफ किया जाएगा। किसानों की आय बढ़ाने के लिए कांग्रेस सभी महत्वपूर्ण कदम उठाने जा रही है। पांच हार्स पावर तक के पम्पो के बिजली का बिल फ्री होगा,सिंचाई के लिए लगातार 12 घण्टे बिजली दी जाएगी। हर सीजन में खाद-बीज की उपलब्धता बराबर सुनिश्चित करने का प्रावधान रहेगा।किसानों को उनकी फसलो का उचित मूल्य दिया जाएगा। कांग्रेस की सरकार बनने पर गेंहू 2600 रुपये क्विंटल और धान 2500 रुपये प्रति क्विंटल की खरीदी करेगी। प्रदेश का किसान जब खुशहाल होगा तभी प्रदेश समृद्धि और शक्तिशाली बन सकता है। पूर्व में भी 18 महीने की कमलनाथ सरकार में हमने किसानों का कर्ज माफ करने का काम शुरू किया था लेकिन भाजपा ने षडयंत्रपूर्वक कांग्रेस की सरकार गिराकर किसानों के हितों पर कुठाराघात करने का काम किया थ। अब आवश्यकता है ऐसी जनविरोधी,किसान विरोधी,युवा विरोधी सरकार को प्रदेश की सत्ता से उखाड़ फेंकने का आप सब संकल्प ले और जनविरोधी किसान विरोधी भाजपा सरकार को आने वाले 17 नवम्बर को मतदान के माध्यम से इस प्रदेश की सत्ता से उखाड़ फेंकेगे और कांग्रेस को अपना अमूल्य मत और जनसमर्थन देकर प्रदेश में जनहित हितैषी कांग्रेस सरकार बनाएं।

NEWS NATIONAL WORLD's avatar

By NEWS NATIONAL WORLD

NNW NEWS NATIONAL WORLD MP/CG NEWS, समाचार, क्राइम, जन समस्या, पॉलिटिक्स, बॉलीवुड, सामाजिक,इत्यादि। मीडिया समूह का ऑनलाइन हिंदी समाचार पोर्टल है, जो की राजनीति, खेल, मनोरंजन, व्यवसाय, जीवन शैली, कला संस्कृति, पर्यटन से जुड़ी खबरों को हिंदी भाषा में एक ही स्थान पर लेटेस्ट ब्रेकिंग न्यूज के साथ प्रदान करता है। अंकुल प्रताप सिंह,बघेल +91 8516870370 सब एडिटर गौरव जैन इंदौर +91 98276 74717 सह संपादक आमिर खान इंदौर +91 9009911100, प्रदीप चौधरी, संभाग ब्यूरो चीफ इंदौर +919522447447, रीवा जिला ब्यूरो चीफ कुशमेन्द्र सिंह +91 94247 01399.

प्रातिक्रिया दे

You missed

Translate »

Discover more from NNWORLD

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading