दर्जनों गांवों में की ग़यी जनसभा,कांग्रेस प्रत्याशी ने मांगा आशीर्वाद । गुढ़/ गुढ़ विधानसभा प्रत्याशी कपिल ध्वज सिंह का कारवां दिन प्रति दिन बढ़ता जा रहा है जिनके नेतृत्व में आज वरिष्ठ समाजसेवी जयलाल पटेल ने अपने सैकड़ो समर्थकों के साथ कांग्रेस प्रत्याशी कुंवर कपिध्वज सिंह भइया के हाथों कांग्रेस की सदस्यता ली।उस दौरान भैया साहब का दीप कलश के साथ स्वागत सत्कार किया गया। तथा कांग्रेस पार्टी की रीति नीति के साथ कदम से कदम मिलाकर पार्टी व भइया साहब को विधानसभा चुनाव में मजबूती प्रदान करने का संकल्प लिये। इस अवसर पर श्लोक पटेल, रामावतार पटेल, मृत्युंजय पटेल, रामराज पटेल, वीरेंद्र पटेल, नरेंद्र पटेल, पारस नाथ पटेल, रामजी पटेल, नारायण पटेल, रामराज पटेल, शीलू पटेल, मधु पटेल, राजा पटेल, गोलू पटेल निशा पटेल, विमला पटेल, पूजा पटेल, पायल पटेल, के साथ बड़ी तादात में लोग शामिल होकर कांग्रेस पार्टी की सदस्यता ग्रहण की।तत्पश्चात बदवार में ही आदिवासी बस्ती पहुंच कर आयोजित सार्वजानिक आमसभा में सम्मिलित हुए और उपस्थित सम्मानित जनता जनार्दन से सप्रेम भेंट कर कांग्रेस पार्टी द्वारा जारी किए गए वचन पत्र से अवगत कराया और कांग्रेस के पक्ष में मतदान करने की अपील की गयी। सभा के बाद भइया साहब दुआरी पहुंचकर स्वर्गीय देवेंद्र अग्निहोत्री के बेटे दीपांशु अग्निहोत्री के दुखद निधन पर कर्मकांड में सम्मिलित होकर पुष्पांजलि अर्पित कर पुण्य आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की।दुआरी के बाद श्री सिंह उमरिहा पहुंचे जहा वे आयोजित सार्वजानिक आमसभा में सम्मिलित हुए इस दौरान राघवेंद्र प्रसाद पाण्डेय सहित 21 लोगो ने कांग्रेस की सदस्यता ली।तत्पश्चात इटार आयोजित सार्वजानिक आमसभा को संबोधित किये जहा परवरिष्ठ भाजपा नेता फड़िंद्र बहादुर सिंह उर्फ बिंक्कू ने कांग्रेस की सदस्यता ली और गुढ़ विधानसभा क्षेत्र में कांग्रेस की विचारधारा से जुड़कर कांग्रेस का परचम लहराने का संकल्प लिया।जहा पर उन्होने आज इंटार, बेला, दानी, बेनीपुरवा, पोड़ी, जल्दर, डढ़वा, बांधी, बरसैता सहित दर्जनों गांवों का भ्रमण कर कांग्रेस के पक्ष में जनसमर्थन जुटाया, और आम जनता जनार्दन से कांग्रेस पार्टी को भारी बहुमत से जिताने का आग्रह किये। Share this:Tweet Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp PostMoreLike this:Like Loading… Related पोस्ट नेविगेशन जनसम्पर्क के दौरान त्योंथर कांग्रेस प्रत्याशी रमाशंकर सिंह ने कहा कि- कांग्रेस सरकार बनने पर त्योंथर में बनेगा गौअभ्यारण्य,ऐरा प्रथा पर लगेगी रोक। तीन दिवसीय रामलला महोत्सव सत्संग साधना शिविर में कृष्ण के प्रेम की गाथा को किया गया बखान।