सिंगरौली। इंद्रपाल साहु। शराब बिक्री के 05 आरोपियों के विरुद्ध की गई कार्यवाही, 2 को भेजा जेल । बरगवां पुलिस ने थाना क्षेत्र के विभिन्न ग्रामों में रेड कार्यवाही कर करीब 35 हजार रुपए की 210 लीटर अवैध शराब जप्त की है। बरगवां पुलिस को ग्राम पोड़ी में लंबे समय से अवैध शराब की सूचना मिल रही थी, जिसके तहत पुलिस ने यह बड़ी कार्रवाई की है। जानकारी अनुसार पुलिस को सूचना मिली कि ग्राम बगदरी, पोडी बरगवॉ में अत्यधिक मात्रा में अवैध शराब की बिक्री किया जा रही है। सूचना की तस्दीक एवं रेड कार्यवाही के लिए स.उ.नि. साहबलाल सिंह, स.उ.नि. पंकज सिंह व अन्य पुलिस बल के साथ उपरोक्त ग्रामो मे रेड कार्यवाही कर अवैध हाथ भट्ठी की कच्ची महुआ शराब 220 लीटर जप्त कर धारा 34 (2) आबकारी एक्ट एवं धारा 34 (1) आवकारी एक्ट में दो आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया। पुलिस की इस कार्यवाही में लोलई विश्वकर्मा पिता राम प्रसाद विश्वकर्मा उम्र 34 वर्ष के घर से 60 लीटर हाथ भट्टी महुआ शराब कीमती 12 हज़ार रूपये, चतुर्गुन विश्वकर्मा पिता मटुक विश्वकर्मा उम्र 55 वर्ष से 4 हजार कीमत की 35 लीटर ग्राम बगदरी में सुभाष प्रसाद जायसवाल पिता बृजलाल जायसवाल उम्र 30 वर्ष से *55 लीटर* कीमती 11 हजार रूपये, *मरिचलाल जायसवाल* पिता स्व. सरजू प्रसाद जायसवाल उम्र 54 वर्ष से 4500 रुपये की *40 लीटर*, ग्राम मझौलीडाड के *परमेश्वर केवट* पिता रामविचारे केवट उम्र 36 वर्ष से 3500 रुपये की *30 लीटर* अवैध हाथ भट्टी महुआ शराब जप्त की गई है। पुलिस ने लोलई विश्वकर्मा एवं सुभाष जायसवाल को आबकारी अधिनियम की धारा 34 (2) के तहत एवं अन्य तीनों को आबकारी अधिनियम की धारा 34(1) के तहत कार्यवाही की है। उक्त कार्यवाही में निरी० आर०पी० सिंह के नेतृत्व में सउनि० पंकज सिंह, साहबलाल सिंह, राजेश सिंह परिहार, विशेषर प्रसाद प्र0आर0 अनूप मिश्रा, प्र0आर0 अनिल गर्ग, प्र0आर0 बलराज सिंह, प्र.आर. बृजेश तिवारी आर0 प्रतीक कुमार, गणेश सिंह की महत्वपूर्ण भूमिका रही है। Share this:Tweet Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp PostMoreLike this:Like Loading… Related पोस्ट नेविगेशन विधानसभा सामान्य निर्वाचन 2023 के मद्देनजर अवैध मदिरा के विरुद्ध आबकारी विभाग रीवा की वृत्त चाकघाट एवं रीवा में कार्यवाही। सिंधियाओं से रिश्ते खोजते फिरते मोदी : चुनाव जो न कराये, वह थोड़ा है!