रीवा/ निर्वाचन चुनाव 2023 को देखते हुए जिला कलेक्टर श्रीमती प्रतिभा पाल के निर्देशन में अवैध मदिरा के विरुद्ध आबकारी विभाग रीवा के द्वारा कार्यवाही की गई, कार्यवाही के दौरान ग्राम चंदई खटिया में सुरभि मांझी के मकान से 100 किलोग्राम महुआ लाहन,प्रद्युम्न मांझी के मकान से 300 किलोग्राम महुआ लाहन,ग्राम संदोह में चंद्रपाल कोरी के रिहायशी मकान से 12 लीटर हाथ भट्टी कच्ची मदिरा,ग्राम बाबा की बरौली में मुन्नीलाल पटेल की दुकान से 135 पाव प्लेन मदिरा बरामद कर प्रकरण कायम किया गया।आबकारी दल द्वारा उत्तर प्रदेश की सीमा से लगे चाकघाट बॉर्डर पर थाना प्रभारी चाकघाट ऊषा सोमवंशी एवं अर्द्ध सैनिक बल आईटीबीपी के जवानों के साथ वाहनों की चेकिंग की गई।। इसके बाद आबकारी दल द्वारा चाकघाट-चंद्रपुर -गढ़ी-जवा रोड में गश्त की गई तथा आबकारी दल द्वारा गढ़ी, चाकघाट एवं निपनिया में मदिरा दुकान में मदिरा के स्टॉक का वेरिफिकेशन किया गया। उक्त कार्यवाही में आबकारी उपनिरीक्षक अभिमन्यु पाठक, उपनिरीक्षक अभिषेक त्रिपाठी,मुख्य आरक्षक,रमागोविंद सिंह, आरक्षक अमित सिंह,उमाकांत तिवारी, विद्या सिंह,रवि प्रकाश मिश्रा,पूनम अग्रवाल,नगर सैनिक मनोज दुबे, सम्मिलित रहे। Share this:Tweet Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp PostMoreLike this:Like Loading… Related पोस्ट नेविगेशन मनगवां विधानसभा से बबिता साकेत ने कांग्रेस की ओर से भरा नामांकन। बरगवां पुलिस की बड़ी कार्यवाहीअवैध शराब व्यापारियों की धरपकड़ अणभियान जारी।