महिलाओं का हक केवल कमलनाथ की सरकार में सुरक्षित है अब जनता करेगी परिवर्तन- बविता साकेत।

रीवा/ रीवा जिले की मनगवा विधानसभा सीट से कांग्रेस की प्रत्यासी श्रीमती बबिता साकेत नें अपने समर्थकों के साथ रीवा कलेक्ट्रेट कार्यालय पहुंचकर नामांकन पत्र दाखिल किया। उन्होंने प्रदेश सरकार के भ्रष्टाचार पर भी कटाक्ष करते हुए कहा कि महिलाओं के अधिकार की बात करने वाल भाजपा केवल दिखावा करती है कांग्रेस सरकार काम कर दिखाती है। उन्होंने कहा कि मनगवां में कांग्रेस ने उन्हें टिकट देकर यह सिद्ध कर दिया है कि गरीबों, किसानो और प्रदेश की आम जनता के लिए अगर कोई सोचने वाला है तो वह केवल कांग्रेस पार्टी है और कांग्रेस के कमलनाथ हैं जो युवाओं के रोजगार की बात करते है उन्होंने कहा कि उनकी पहली प्राथमिकता अपने क्षेत्र के
बेरोजगारों को काम दिलवाना है। जैसे ही प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनेगी
वह मनगवां में उद्योग लगवाने के सपने को पूरा करेंगी।
उन्होंने आगे कहा कि आज उनके क्षेत्र का युवा आठ से दस हजार रुपए की नौकरी करने अपना घर बार छोड़कर परदेश जाता है अब ऐसा इंतजाम किया जाएगा कि स्थानीय बेरोजगार यहीं पर रोजगार प्राप्त कर सकें।
उन्होंने कहा कि कमलनाथ जी की सरकार बनने के बाद वह गौशाला बनवाने का काम शुरू किया था लेकिन भाजपा की सरकार ने उसमें भी भ्रष्टाचार किया।
श्रीमती साकेत ने कहा कि भाजपा के समय पर महिलाओं तथा गरीबों के साथ अत्याचार करने की घटनाएं बढ़ी हैं जिसमे उन्होंने सीधी और ग्वालियर का उदाहरण दिया लेकिन अब ऐसा नही होगा । भाजपा वाले लोगो को भ्रमित कर केवल अपना उल्लू सीधा करते है।
कांग्रेस की सरकार बनने के बाद सारे वचन पत्रों को पूरा किया जाएगा।

NEWS NATIONAL WORLD's avatar

By NEWS NATIONAL WORLD

NNW NEWS NATIONAL WORLD MP/CG NEWS, समाचार, क्राइम, जन समस्या, पॉलिटिक्स, बॉलीवुड, सामाजिक,इत्यादि। मीडिया समूह का ऑनलाइन हिंदी समाचार पोर्टल है, जो की राजनीति, खेल, मनोरंजन, व्यवसाय, जीवन शैली, कला संस्कृति, पर्यटन से जुड़ी खबरों को हिंदी भाषा में एक ही स्थान पर लेटेस्ट ब्रेकिंग न्यूज के साथ प्रदान करता है। अंकुल प्रताप सिंह,बघेल +91 8516870370 सब एडिटर गौरव जैन इंदौर +91 98276 74717 सह संपादक आमिर खान इंदौर +91 9009911100, प्रदीप चौधरी, संभाग ब्यूरो चीफ इंदौर +919522447447, रीवा जिला ब्यूरो चीफ कुशमेन्द्र सिंह +91 94247 01399.

Leave a Reply

You missed

Discover more from NNWORLD

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading

Discover more from NNWORLD

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading