सिरमौर/ विधानसभा निर्वाचन 2023 के मद्देनजर अवैध मदिरा के विरूद्ध जिला कलेक्टर रीवा श्रीमती प्रतिभा पाल के निर्देशन में आबकारी विभाग रीवा द्वारा निष्पक्ष सम्पादन हेतु मदिरा के अवैध विक्रय,संग्रह एवं आसवन पर कार्यवाही हेतु विशेष उपलम्भन दल का गठन किया गया,उक्त दल द्वारा आज वृत्त सिरमौर एवं रीवा में कार्यवाही की गई। कार्यवाही के दौरान आबकारी दल द्वारा ग्राम मटहा में मनभरन प्रजापति के मकान से 100 किलोग्राम लाहन,ग्राम देवरी में गुड़िया रावत के मकान से 80 किलोग्राम लाहन,ग्राम जेरुका में मंटू साकेत के मकान से 05 बोतल बीयर,06 पाव मसाला मदिरा,07 पाव प्लेन मदिरा,ग्राम बिड़वा में सानिया कोल के मकान से 50 पाव प्लेन मदिरा बरामद कर प्रकरण कायम किया गया। तत्पश्चात मदिरा दुकान बनकुइयाँ के पास होटल पर अवैध रूप से मदिरा पान करवा रहे राजकुमार तिवारी के विरुद्ध प्रकरण दर्ज किया गया।आबकारी दल के द्वारा हरदुआ-अतरैला रोड में गश्त की गई। निर्वाचन आयोग द्वारा विधानसभा निर्वाचन में मलिन बस्तियों को संवेदनशील माना गया है। जिसके मद्देनजर आबकारी दल द्वारा गोदहा एवं देवरी में गश्तकी गई तथा सेमरिया एवं बनकुइयाँ मदिरा दुकान में मदिरा के स्टॉक का वेरिफिकेशन किया गया। सहायक आबकारी आयुक्त रीवा अनिल जैन ने बताया आगामी विधानसभा चुनाव को देखते हुए जिले में अवैध मदिरा के आसवन,विक्रय,परिवहन एवं संग्रह के विरूद्ध आबकारी विभाग की कार्यवाही लगातार जारी रहेगी। उक्त कार्यवाही में आबकारी उपनिरीक्षक अभिमन्यु पाठक, उपनिरीक्षक अभिषेक त्रिपाठी,आशीष शुक्ला, मुख्य आरक्षक वीरेंद्र सिंह,आरक्षक अमित सिंह,उमाकांत तिवारी,प्रदीप सिंह,विद्या सिंह,आदित्य सिंह ,पूनम अग्रवाल नगर सैनिक मनोज दुबे सम्मिलित रहे। Share this:Tweet Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp PostMoreLike this:Like Loading… Related पोस्ट नेविगेशन सैकड़ो भाजपा कार्यकर्ताओं ने सेमरिया कांग्रेस प्रत्यासी अभय मिश्रा के हाथों ली सदस्यता। वैश्य समाज के लोगो को किसी दल से टिकट नही मिलने पर नाराजगी जाहिर करते हुए बैठक कर वोट किसे दिया जाय क्या गया मंथन।