रीवा- चुनावी बिगुल बजते ही कार्यकर्ता अपने प्रत्यासी के पक्ष में दल बदल कर अपने चहेते प्रत्यासी को जिताने का प्रयास करते है इसी कड़ी में आज रीवा जिले के सेमरिया विधानसभा क्षेत्र के सैकड़ों भाजपा कार्यकर्ताओ ने कांग्रेस प्रत्यासी अभय मिश्रा के हाथों सुमन वाटिका में कांग्रेस की सदस्यता ली।सदस्यता लेने वालों ने अभय मिश्रा जिंदाबाद के नारे लगाते हुए कहा कि सेमरिया में परिवर्तन की हवा बह रही है निवर्तमान भाजपा विधायक और भाजपा से हम लोगों का मोह भंग हो चुका है यदि इस बार भी भाजपा को वोट किया तो हमारा सेमरिया विधानसभा दहशत की आगोश में समा जाएगा, हम लोग कहीं के नहीं रह जाएगें। लोग सूखा और बाढ़ में पलायन करते हैं सेमरिया के मतदाता भय,आतंक और भ्रष्टाचार से पालयन करने को विवश हो रहे है।वही कांग्रेस प्रत्यासी अभय मिश्रा ने मीडिया से चर्चा करते हुए कहा कि सेमरिया में कांग्रेस की लहर हैं। मुझे आश्चर्य हो रहा है कि इस बार भाजपा के लोगों में कांग्रेस के प्रति भारी उत्साह है। आज ऐसे लोग कांग्रेस की सदस्यता लिए हैं जिनकी आत्मा बीजेपी से जुड़ी है। इससे मैं समझ गया कि सेमरिया में ही नहीं, पूरे प्रदेश में एक दम से कांग्रेस की लहर है लोग रोटी की तरह सत्ता को पलटना चाहते हैं।सदस्यता लेने वालों में बजरंगदल के कर्ताधर्ता व सर्वेसर्वा गोकरण पाठक, बहुंरी बांध,रंगौली,छेरहटा पंचायत,चौरा बीरखाम, बिटवा ,कबरा,कपसा पैपखरा,बनकुइयां ददरी आदि जगह से अनिल तिवारी,निजामुद्दीन,शिवम शुक्ला,अशोक आदिवासी,हरिनाथ,राजाभाई पांडे, हनुमान सिंह,आशोक आदिवासी, तेजबली रावत,छोटीलाल कोरी,विजय सोनी,मनीष चतुर्वेदी,भैयालाल सोधिया, अमर पांडये,सुखेन्द्र नामदेव, मुकेश साहू,विजय सोनी सहित सैकड़ो लोगो ने कांग्रेस की सदस्यता लेकर कांग्रेस प्रत्यासी को जिताने का संकल्प लिए। Share this:Tweet Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp PostMoreLike this:Like Loading… Related पोस्ट नेविगेशन श्री धार्मिक रामलीला खेकड़ा में श्रीराम का अयोध्या पहुॅंचने पर हुआ भव्य स्वागत अवैध मदिरा के विरुद्ध आबकारी विभाग रीवा की वृत्त सिरमौर एवं रीवा में की गई ताबड़तोड़ कार्यवाही।