रीवा/ रीवा जिले में वैश्य समाज को किसी राष्ट्रीय दल से टिकट ना मिलने से नाराज समाज के जनप्रतिनिधियों ने बैठक कर मंथन किये कि वैश्य समाज के लोग किसे वोट करे।बैठक में चर्चा की गई की रीवा जिले में कोई भी राष्ट्रीय दल वैश्य समाज को टिकट नहीं दिया लेकिन वैश्य समाज का वोट सभी दल लेना चाहते हैं जब जनप्रतिनिधि बनाने की बात आती है तो वैश्य समाज को टिकट की लाइन से दूर कर दिया जाता है आज विंध्य कि 30 विधानसभा सीटों में एक भी सीट से न तो भाजपा और न ही कांग्रेस ने टिकट दिया है रीवा, सीधी, सतना और शहडोल में वैश्य समाज की संख्या बहुतायत है इस बैठक में जिले के कोने से प्रतिनिधि मंडल ने भाग लिया रीवा से केके गुप्ता, कृष्ण गुप्ता,अभिताभ केसरवानी, जगन्नाथ साहू, बंसीलाल साहू, सुरेश गुप्ता,रविंद्र गुप्ता,मानिक लाल सोनी जवा, रामकृष्ण,अखिल गुप्ता, रवि गुप्ता, गुड्डा गुप्ता, विकास गुप्ता, शिब्बू गुप्ता, संजीव लवकुश गुप्ता, पवन गुप्ता, दीपक गुप्ता,वीरेन भुगतान, निकी मोदनवाल, प्रेम गुप्ता, रमाकांत पुरवार मनगवा, नरेंद्र गुप्ता,लवकुश गुप्ता, प्रदीप गुप्ता देवतालाब, हरिश्याम गुप्ता, श्यामसुंदर गुप्ता, दिलीप गुप्ता मऊगंज, डॉक्टर प्रमोद गुप्ता, रामपाल गुप्ता, प्रमोद गुप्ता हनुमना,सुमित गुप्ता, अखिलेश गुप्ता, अरविंद गुप्ता जवा, दिनेश गुप्ता जवा, मोहन गुप्ता, कैलाश गुप्ता, संजय गुप्ता, चाकघाट पप्पू गुप्ता, रवि गुप्ता, संजय गुप्ता, सिरमौर दरोगा गुप्ता, हिमांशु गुप्ता,सेमरिया रामाधार गुप्ता, सोम चंद्र गुप्ता, जगन्नाथ गुप्ता,गुढ दुर्गेश गुप्ता, रंजन गुप्ता, दरबारी लाल गुप्ता एवं जनप्रतिनिधि मंडल उपस्थित हुए। जिससे यह तय हो सके कि वैश्य समाज किसको वोट करें क्योंकि आज तक यहीं होता आया है कि समाज का वोट तो हर दल लेता है लेकिन उसकी गिनती कोई भी दल या नेता नहीं करते। इस बैठक के बाद अगली बैठक में तय होगा कि वैश्य समाज किसे वोट करें। Share this:Tweet Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp PostMoreLike this:Like Loading… Related पोस्ट नेविगेशन अवैध मदिरा के विरुद्ध आबकारी विभाग रीवा की वृत्त सिरमौर एवं रीवा में की गई ताबड़तोड़ कार्यवाही। सिंगरौली जिले के सरई थाना क्षेत्र अंतर्गत पुलिस ने पकड़ी अवैध शराब मिली बडी कामयाबी ।