इंदौर। प्रदीप चौधरी। देवास। पुलिस आधिकारी द्वारा दी गई जानकारी। https://youtube.com/shorts/oYDVQoUn5cw?si=blGcw6_pzbFYhgav आरोपी द्वारा सीहोर, आष्टा, हरण गांव क्षेत्र में महिलाओ/स्टुडेन्ट, बेरोजगारो को स्वयं को टी.आई. बताकर तथा वर्दी में फोटो दिखाकर नौकरी का लालच देकर ठगी कर रहा था। वहीं ठगी कराने के लिए दो नये विभाग भी बनाए। आरोपी के पास से फर्जी नियुक्ति पत्र और दस्तावेज एवं आधार कार्ड व पहचान पत्र मिले है जिनके आधार पर ठगी करता था । स्वयं के अलग-अलग स्थानो के बना रखे थे पहचान पत्र । देवास पुलिस अधीक्षक सम्पत उपाध्याय द्वारा निर्वाचन को ध्यान में रखते हुए, स्थायी वारंट को गिरफ्तार कराने के आदेश दिए थे। अति.पुलिस अधीक्षक आकाश भुरिया को उनके द्वारा अनुविभागीय अधिकारी पुलिस ज्योति उमठ को कार्य भार दिया गया था। वहीं फरारी वारंटियो को पकडने के लिये बताया गया था, थाना कन्नौद पुलिस टीम द्वारा वारंटियो तथा फरारियो को पकडने के लिये योजनाबध्द तरीके से फरारी वारंटियो के पतो, जमानतदारों की जानकारी निकाली जा रही है। इसी दौरान स्थायी वारंटी देवकरण की पतासीजी की जा रही थी। पतासाजी में जानकारी मिली की देवकरण कई महिलाओ तथा छात्राओं की सरकारी नौकरिया लगवा रहा हैं तथा स्वयं को पुलिस इंस्पेक्टर बता रहा हैं, जानकारी मिलने पर पुलिस टीम द्वारा वारंटी देवकरण को पकडने के लिए टीम गठित की, पुलिस टीम द्वारा घेराबन्दी कर स्थायी वारंटी को दिनांक 21.10.2023 पकडा गया तथा पूछताछ पर उसने अपना नाम देवकरण पिता रामप्रसाद उर्फ रामलाल कटारे उम्र 47 साल निवासी बैदाखेडी थाना आष्टा जिला सिहोर का होना बताया, आरोपी के कब्जे से कई सरकारी दस्तावेज देखकर पुलिस ने पूछताछ की तो बताया कि उसने कई महिलाओ और छात्राओ को सरकारी विभागो में नौकरीयो दिलाने के लिये महिला संरक्षण विभाग व मानव कल्याण संरक्षण विभाग के नाम बता कर तथा इसी विभाग के फर्जी दस्तावेज नियुक्ति पत्र, विज्ञप्ति बना कर तथा सील बनाकर पावती तथा नियुक्ति पत्र दिये हैं। पुलिस टीम द्वारा आरोपी से मिली जानकारी के आधार के आधार पर संबंधित तथा संबंधित थाने को सूचना दी जा रही है। आरोपी को गिरफतार कर माननीय न्यायालय पेश किया गया। माननीय न्यायालय द्वारा आरोपी को जेल भेज दिया गया हैं। Share this:Tweet Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp PostMoreLike this:Like Loading… Related पोस्ट नेविगेशन सरकारी संकल्प यात्रा या मोदी प्रचार यात्रा? अवैध शराब की फैक्ट्री का सरई पुलिस ने किया भंडाफोड़, महिला तस्कर गिरफ्तार