रीवा। आदर्श आचार संहिता के बहाने जन सेवा छोड़ धन बसूली में जुटे चाकघाट थाने क़े सिपाही।वायरल वीडियो।
https://youtube.com/shorts/sJiw6Z6D7rc?si=ZVsbcAyOaLPkUSQA



वीडियो हो रहा वायरल।
कुशमेन्द्र सिंह। NNW News
चाकघाट/ख़बर रीवा जिले के मध्यप्रदेश उत्तरप्रदेश के बॉर्डर से सटे चाकघाट थाना क्षेत्र से एक वीडियो वायरल हो रहा है जहा के सिपाही शशिकांत तिवारी अपनी नाइट ड्यूटी के दौरान आये दिन आदर्श आचार संहिता के बहाने प्राइवेट वाहनों को रोककर अवैध रूप से वसूली करते थे जो बीती रात्रि अवैध राशि बसूलते हुए कैमरे में नजर आ रहे हैं। जिसका वीडियो सोसल मीडिया में जोरों से वायरल हो रहा है जो जिला निर्वाचन अधिकारी एवं रीवा पुलिस अधीक्षक के निर्देशों की धज्जियां उड़ा रहे है और रीवा पुलिस अधीक्षक के विवेक सिंह के बेहतरीन कार्यो पर दाग लगाने का कार्य कर रहा है।
वसूली का वीडियो देखकर आमजन मानस का कहना है कि ये चाकघाट थाना का ही नही जिले के सभी थानों में थाना प्रभारी के सह पर एक दो सिपाही आये दिन बसूली करते रहते है शिकायत भी होती है लेकिन कभी कार्यवाही नही होती है इसी बजह से उनके हौशले बुलंद रहते है जिसके लिए ऐसे सिपाहियों पर सख्त कार्यवाही होना चाहिए।
बताते चले कि एक तरफ पुलिस प्रशासन और जिला प्रशासन आदर्श अचार संहिता को पालन कराने में जी तोड़ मेहनत कर रहे है दूसरी तरफ सिपाहियों के इस तरह का कारनामा शर्मनाक है
सवाल यही कि इस तरह से खुलेआम वसूली का कार्य करने के लिए किसका संरक्षण प्राप्त है क्योंकि बिना संरक्षण के किसी सिपाही में इतनी हिम्मत नही होती कि रीवा पुलिस अधीक्षक के आदर्शों की धज्जियां उड़ा सके।
देखना यही होगा कि क्या वीडियो सामने आने के बाद उच्च पुलिस अधिकारी ऐसे भ्रष्ट सिपाही पर कार्यवाही करेगे या दिखाने के लिए स्थानांतरण करने की कार्यवाही करेगे।
हकीकत क्या है ये तो सही जांच के बाद ही कहा जा सकता है।

NEWS NATIONAL WORLD's avatar

By NEWS NATIONAL WORLD

NNW NEWS NATIONAL WORLD MP/CG NEWS, समाचार, क्राइम, जन समस्या, पॉलिटिक्स, बॉलीवुड, सामाजिक,इत्यादि। मीडिया समूह का ऑनलाइन हिंदी समाचार पोर्टल है, जो की राजनीति, खेल, मनोरंजन, व्यवसाय, जीवन शैली, कला संस्कृति, पर्यटन से जुड़ी खबरों को हिंदी भाषा में एक ही स्थान पर लेटेस्ट ब्रेकिंग न्यूज के साथ प्रदान करता है। अंकुल प्रताप सिंह,बघेल +91 8516870370 सब एडिटर गौरव जैन इंदौर +91 98276 74717 सह संपादक आमिर खान इंदौर +91 9009911100, प्रदीप चौधरी, संभाग ब्यूरो चीफ इंदौर +919522447447, रीवा जिला ब्यूरो चीफ कुशमेन्द्र सिंह +91 94247 01399.

प्रातिक्रिया दे

You missed

Translate »

Discover more from NNWORLD

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading