रिपोर्टर इंद्रपाल ‌साहु

दशहरे के अवसर पर पुलिस लाइन के शस्त्रागार में रखे सभी हथियारों की साफ-सफाई की जाती है और उन्हें तैयार किया जाता है। इसके बाद हवन करके शस्त्रों की पूजा-अर्चना की जाती है। विजयादशमी के उपलक्ष्य में रक्षित केंद्र सिंगरौली में दशहरा पर्व पर कलेक्टर श्री अरूण परमार एवं पुलिस अधीक्षक मो. यूसुफ कुरैशी ने पुलिस लाइन में शस्त्र पूजन किया। इसके बाद वाहनों की भी पूजा की गई।

सम्पूर्ण कार्यक्रम में श्री शिवकुमार वर्मा, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, श्री पी.एस. परस्ते, नगर पुलिस अधीक्षक, विन्ध्यनगर, श्री उपेन्द्र सिह यादव रक्षित निरीक्षकश्री सुदेश तिवारी, थाना प्रभारी बैढन, श्री आ.पी. मिश्रा थाना प्रभारी यातायात, श्रीमती अर्चना द्विवेदी, महिला थाना प्रभारी, सूबेदार अशीष तिवारी एवं अन्य अधिकारी/कर्मचारीगण उपस्थित रहे।
पावन पर्व पर मंगलवार को पुलिस लाइन में स्थित शस्त्रागार के रखे शस्त्रों की पूजा-अर्चना और हवन किया गया। जिसके बाद शस्त्र चलाकर दशहरे के परंपरागत उत्सव को मनाया। शस्‍त्रों और वाहनों की पूजन की। जिसके बाद अधिकारियों ने परम्परा के तौर पर बंदूकों से हवाई फायर भी किए।

इस दौरान कलेक्टर एवं पुलिस अधीक्षक ने जिलावासियों को दशहरे पर्व की बधाई एवं शुभकामनाएं दी गई।

NEWS NATIONAL WORLD's avatar

By NEWS NATIONAL WORLD

NNW NEWS NATIONAL WORLD MP/CG NEWS, समाचार, क्राइम, जन समस्या, पॉलिटिक्स, बॉलीवुड, सामाजिक,इत्यादि। मीडिया समूह का ऑनलाइन हिंदी समाचार पोर्टल है, जो की राजनीति, खेल, मनोरंजन, व्यवसाय, जीवन शैली, कला संस्कृति, पर्यटन से जुड़ी खबरों को हिंदी भाषा में एक ही स्थान पर लेटेस्ट ब्रेकिंग न्यूज के साथ प्रदान करता है। अंकुल प्रताप सिंह,बघेल +91 8516870370 सब एडिटर गौरव जैन इंदौर +91 98276 74717 सह संपादक आमिर खान इंदौर +91 9009911100, प्रदीप चौधरी, संभाग ब्यूरो चीफ इंदौर +919522447447, रीवा जिला ब्यूरो चीफ कुशमेन्द्र सिंह +91 94247 01399.

प्रातिक्रिया दे

You missed

Translate »

Discover more from NNWORLD

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading