सैकड़ो दुर्गा प्रतिमाओं का किया गया विर्सजन।ढोल नगाड़े के धुन में थिरकते नजर आए लोग।कुशमेन्द्र सिंह NNW News जवा/ नवरात्रि के उपरांत आज विजयादशमी के शुभ अवसर पर दुर्गा प्रतिमाओ का विर्सजन सितलहा घाट में बड़े ही हर्षोल्लाश के साथ किया गया। जहा पर सुवह से ही ढोल नागड़ो के साथ नाचते गाते भक्त मां दुर्गा की प्रतिमाओ का विसर्जन किये, जो शाम 6 बजे तक चलता रहा। विसर्जन के दौरान घाट पर पुलिस व्यवस्था एवं प्रशासनिक व्यवस्था की चाक चौबंद व्यवस्था दिखी, कोई अनहोनी न हो एनडीआरएफ की टीम मौजूद रही।दुर्गा विसर्जन के दौरान जवा थाना प्रभारी अजय खोब्रागड़े,जवा तहसीलदार राकेश शुक्ला और जवा जनपद सीईओ नागेंद्र सिंह ने विसर्जन करने वालो को बार बार समझाइस देते रहे कि कोई भी व्यक्ति नदी के गहराई में न जाये और सावधानी पूर्वक प्रतिमाओं का विसर्जन करे।उस दौरान जवा तहसीलदार राकेश शुक्ला, जवा जनपद पंचायत सीईओ नागेंद्र सिंह, सितलहा सरपंच अमित सिंह मोहित, आरआई गौरी शंकर मिश्रा,पटवारी देवानंद वर्मा,पटवारी राजेश गौतम,तहसील कार्यालय बाबू लालजी तिवारी,विजय तिवारी, ए एस आई कामता सिंह परिहार,आरक्षक नीलेश शुक्ला, आरक्षक अभिषेक त्रिपाठी,आरक्षक अनिल साहू सहित कई लोग मौजूद रहे। Share this:Tweet Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp PostMoreLike this:Like Loading… Related पोस्ट नेविगेशन अब एक देश एक नाम, दूसरे का क्या काम!व्यंग्य : राजेंद्र शर्मा आदर्श आचार संहिता के बहाने जन सेवा छोड़ धन बसूली में जुटे चाकघाट थाने क़े सिपाही।