गौरव जैन इंदौर की तेजाजी नगर पुलिस ने पेट्रोल पंप पर डकैती की योजना बनाने वाले तीन बदमाशों को गिरफ्तार किया वहीं दो बदमाश फरार हो गए बदमाशों ने पूछताछ में एटीएम कटिंग की वारदात को भी कबूला आरोपी अन्य राज्यों मैं भी एटीएम कटिंग और लूट की घटनाओं को अंजाम दे चुके हैं वही आरोपियों से दो देसी कट्टे एक धारदार चाकू 11 लाख 35000 हजार नगद एक गैस कटर और वारदात में उपयोग होने वाली अन्य चीज पुलिस ने बरामद की दिनाक 24.10.2023 को निरीक्षक रविन्द्र पाराशर थाना प्रभारी तेजाजीनगर इन्दौर द्वारा मुखबिर द्वारा डकैती की योजना की सूचना पर तत्काल थाने पर पुलिस टीम गठित कर अविलम्ब मुखबिर द्वारा बताये गये स्थान इको गार्डन खडवा रोड इन्दौर के पास दबिश दी गई मौके पर से पुलिस द्वारा एक कार में 03 बदमाशो को पेट्रोप पम्प पर डकैती की योजना बनाते हुए पकड़ा व 02 बदमाश मौके पर पुलिस को चकमा देकर भाग निकले। पकडे गये 03 बदमाशो के पास 02 देशी कट्टे, एक धारदार चाकू, व नगदी 11 लाख 35 हजार रूपये एंव गैस कटर, टामी, प्लास जैसे अन्य औजार जप्त किये गये। पूछताछ में आरोपीगणो ने अपना नाम फारूख खान पिता ईशराईल खान उम्र 25 साल निवासी मुदियाखेडा जिला अलवर राजस्थान, सद्दाम हुसैन पिता माजिद मुसैन उम्र 31 साल निवासी नलेड जिला नूह ग्राम हरियाणा, राबिन खान पिता रईश खान उम्र 19 साल निवासी अलीमेव जिला पलवल हरियाणा होना बताया गिरफ्तारशुदा बदमाश हरियाणा, राजस्थान, जयपुर, गुरुग्राम विभिन्न स्थानो पर अपने दोस्तो एंव रिश्तेदारों के साथ गैंग बनाकर देश के विभिन्न राज्यो में आपराधिक गतिविधियों को अंजाम देते हैं। हाल के विगत कुछ दिनो में आरोपीगण द्वारा भारत के गुडगांव, जयपुर, बिवाडी, नागपुर, हैदराबाद, आगरा, अलवर एंब विभिन्न स्थानो पर सम्पत्ति संबंधी अपराध कारित किये गये हैं, जिसमें ए.टी.एम. कटिंग, लूट, नशा खोरी, डकैती, चोरी आदि गंभीर प्रकार के अपराध शामिल हैं। आरोपीगण ब्राउन शुगर, स्मैक जैसे सुखे नशे के आदि हैं। गिरफ्तारशुदा आरोपी सद्दाम के विरूध्द भारत के विभिन्न राज्यो में 22 अपराध पंजीबध्द हैं। आरोपीगण द्वारा हाल ही में महाराष्ट्र के किसी स्थान पर ए.टी.एम. कटिंग की घटना को अंजाम देने के बाद इन्दौर शहर में डकैती की योजना बना रहे थे जिसे तेजाजीनगर पुलिस द्वारा मुस्तैदी से कार्यवाही करते हुए बदमाशो की योजना को विफल करते हुए गंभीर अपराध को रोकने में सफलता हासिल की हैं Share this:Tweet Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp PostMoreLike this:Like Loading… Related पोस्ट नेविगेशन अब एक देश एक नाम, दूसरे का क्या काम!व्यंग्य : राजेंद्र शर्मा पुलिस एवं प्रशासनिक व्यवस्था के साथ बड़े ही हर्षोल्लाश के साथ सितलहा घाट से किया गया दुर्गा विसर्जन ।