सिरमौर/कलेक्टर रीवा श्रीमती प्रतिभा पाल द्वारा आगामी विधानसभा चुनाव के निष्पक्ष सम्पादन हेतु मदिरा के अवैध विक्रय,संग्रह एवं आसवन पर कार्यवाही हेतु विशेष उपलम्भन दल का गठन किया गया है जिसके द्वारा आज वृत्त चाकघाट एवं सिरमौर में ताबड़तोड़ कार्यवाही की गई। कार्यवाही के दौरान आबकारी दल द्वारा ग्राम बाबूपुर खडारी में सुमन मांझी के मकान से 10 लीटर कच्ची मदिरा एवं 150 किलोग्राम लाहन,गायत्री मांझी के मकान से 10 लीटर कच्ची मदिरा एवं 100 किलोग्राम लाहन,रामचन्द्र मांझी के मकान से 02 लीटर कच्ची मदिरा एवं 200 किलोग्राम लाहन,ललिता मांझी के मकान से 100 किलोग्राम लाहन,कुसुमकली मांझी के मकान से 500 किलोग्राम लाहन,छोटकी मांझी केमकान से 02 लीटर कच्ची मदिरा बरामद कर प्रकरण कायम किया गया। इसके साथ ही आबकारी दल द्वारा टमस नदी के किनारे लावारिस हालत में डिब्बों में रखे 5000 किलोग्राम लाहन को नष्ट किया गया। इनके मालिकों का पताकर नियमानुसार कार्यवाही की जाएगी। वही चाकघाट वृत में आबकारी दल द्वारा झिरिया टोल नाका कटरा में अवैध मदिरा परिवहन पर रोक हेतु चेकिंग की गई। उस दौरान सोहागी एवं गढ़ में ढाबों की चेकिंग की गई तथा संचालकों को अवैध मदिरा पान न कराने की समझाइश दी गयी। जहा पर सहायक आबकारी आयुक्त रीवा अनिल जैन ने बताया आगामी विधानसभा चुनाव को देखते हुए जिले में अवैध मदिरा शराब के आसवन,विक्रय,परिवहन एवं संग्रह के विरूद्ध आबकारी विभाग की कार्यवाही लगातार जारी रहेगी। उक्त कार्यवाही में आबकारी उप निरीक्षक अभिमन्यु पाठक, उपनिरीक्षक अभिषेक त्रिपाठी,आशीष शुक्ला आरक्षक उमाकांत तिवारी,अमित सिंह,आदित्य सिंह,नगर सैनिक सरोज पांडेय,मनोज दुबे मौजूद रहे। Share this:Tweet Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp PostMoreLike this:Like Loading… Related पोस्ट नेविगेशन लोगो मे सुगबुगाहट रीवा विधानसभा से केके गुप्ता को कांग्रेस से टिकट देने पर आठों विधानसभा में वैश्य एवं व्यापारियों का मिल सकता है भरपूर समर्थन। बागपत मुख्यालय पर मुलायम सिंह यादव को सैंकड़ों लोगों ने दी श्रद्धांजली