कई विधानसभा में भाजपा से गुप्ता समाज के है नगर परिषद में अध्यक्ष।टिकट मिलने से समाज का वोट बैंक भाजपा से खिसकने की जा रही उम्मीद।सभी वर्ग के लोगो टिकट,वैश्य (गुप्ता) समाज की उपेक्षा। रीवा कुशमेन्द्र सिंह । इस समय रीवा जिले के हर विधानसभा में चर्चा का विषय बना हुआ है कि यदि रीवा विधानसभा से वरिष्ठ कांग्रेस नेता केके गुप्ता को टिकट दिया जाय तो बीजेपी और कांग्रेस के बीच कड़ा मुकाबला हो सकता है साथ ही जो वैश्य (गुप्ता) समाज और व्यापारियों की वोट बीजेपी में जाती है जातीय गणित के आधार पर केके गुप्ता को टिकट मिलने के साथ साथ सभी आठों विधानसभा में जो इस समाज का अच्छा खासा वोट बैंक बीजेपी में जा रहा है वो खिसककर कांग्रेस में जा सकता है यानी कि 1 तीर से दो निशाने लग सकते है। आपको बता दे कि इस समय गांव गांव से लोगो मे सत्ता परिवर्तन करने की आबाज भी सुनी जा सकती है जिसका फायदा कांग्रेस को मिल सकता है वही रीवा विधानसभा से बीजेपी ने निवर्तमान रीवा विधायक राजेंद्र शुक्ला को टिकट दी है जिसके सामने अभी तक किसी की दाल नही गली है लेकिन केके गुप्ता को टिकट देने से कांटे की टक्कर हो सकती है ऐसा लोगो का मानना है जो वर्ष 2013 में बीएसपी से चुनाव लड़ चुके है और दूसरे नंबर पर थे वही कांग्रेस तीसरे नंबर पर थी लेकिन अभी हाल ही में रीवा के व्यापारियों ने भाजपा के खिलाफ रीवा नगर निगम से महापौर के रूप में अजय मिश्रा बाबा को भरपूर समर्थन देकर भाजपा को धूल चटा दिए है। यदि इस बार कांग्रेस पार्टी सोच समझ कर रीवा से प्रत्यासी उतारती है तो परिणाम सकारात्मक हो सकता है। पूरे जिले में लोगो की अंदर से सुगबुगाहट निकल कर सामने आ रही है कि रीवा विधानसभा में कांग्रेस की ओर केके गुप्ता को टिकट दिया जाय तो कांग्रेस पार्टी को जिले के साथ साथ सभी विधानसभा में फायदा मिल सकता है जनमानस का कहना है कि केके गुप्ता को वैश्य समाज,व्यापारी समाज के साथ साथ क्षत्रिय,ओबीसी सहित ब्राम्हण समाज के वोट उनके पाले में जा सकते है इसके साथ ही बसपा से जुड़े लोग भी भरपूर साथ दे सकते है।बताया जाता है कि केके गुप्ता वर्ष 2013 में रीवा विधानसभा से बहुजन समाज पार्टी से चुनाव मैदान में उतरे थे तब केके गुप्ता 24 हजार वोट पाकर तहलका मचा दिए थे इसके बाद भाजपा के नेताओ,वैश्य एंव व्यापारी समाज के साथ हीरीवा के राजनीतिज्ञों ने अपनी कुर्सी बचाने के चक्कर मे बसपा से केके गुप्ता का नाम कटवा कर कासिम खान को चुनाव मैदान में उतरवाकर अपने लिए मैदान खाली करवा लिये थे बसपा के बाद केके गुप्ता ने वर्ष 2018 में ही कांग्रेस का दामन थाम लिया, तब से वह कांग्रेस में लगातार सक्रिय कार्यकर्ता के रूप में पार्टी में अपनी सेवा दे रहे है। हाल ही में हुये महापौर चुनाव में नगर निगम रीवा से भाजपा को हराने में उन्होंने अहम भूमिका निभाई है। Share this:Tweet Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp PostMoreLike this:Like Loading… Related पोस्ट नेविगेशन आदर्श आचार संहिता लगने के उपरांत यातायात पुलिस द्वारा लगातार की जा रही चलानी कार्यवाही अवैध मदिरा के विरुद्ध आबकारी विभाग रीवा की वृत्त चाकघाट एवं सिरमौर में की गई ताबड़तोड़ कार्यवाही।