रिपोर्टर इंद्रपाल साहु । पुलिस अधीक्षक सिंगरौली मो. यूसुफ कुरैशी के नेतृत्व में निष्पक्ष, निर्भीक होकर शांतिपूर्ण तरीके से चुनाव सम्पन्न कराने तथा आदर्श आचार संहिता का पालन करने हेतु वाहनों में लगे सर्च लाइट, हूटर एवं पदयुक्त बोर्ड निकलने की जा रही कार्यवाही तिथि घोषणा उपरांत आदर्श आचार संहिता लागू की गई। आदर्श आचार संहित के पालन में पुलिस अधीक्षक मो. यूसुफ कुरैशी के नेतृत्व में यातायात पुलिस द्वारा शहर के विभिन्न चौराहा में वाहन चेकिंग लगाकर सर्च लाइट, हूटर लगे वाहनों एवं पद सहित लगे नेम प्लेट निकलवाने की कार्यवाही की जा रही है। विगत तीन दिनों में यातायात पुलिस द्वारा लगभग 180 चालानी कार्यवाही की गई जिसमें हूटर लगे वाहनों पर 5, सर्च लाइट लगे वाहनों पर 15 एवं काली फिल्म लगाए हुए 45 वाहनों पर तथा बिना नंबर या विधिवत नंबर न होने पर 42 वाहनों पर कार्यवाही की गई कर चालान काटा गया एवं लोगों को आदर्श आचार संहिता का पालन करने का समझाइस दि गई। Share this:Tweet Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp PostMoreLike this:Like Loading… Related पोस्ट नेविगेशन बाल विवाह मुक्त भारत अभियान पर एडीआर भवन रीवा कार्यशाला हुई आयोजित। लोगो मे सुगबुगाहट रीवा विधानसभा से केके गुप्ता को कांग्रेस से टिकट देने पर आठों विधानसभा में वैश्य एवं व्यापारियों का मिल सकता है भरपूर समर्थन।