रीवा। कुशमेन्द्र सिंह। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण एवं कैलाश सत्यार्थी चिल्ड्रन फाउंडेशन की सहयोगी संस्था समग्र जन चेतना विकास परिषद के संयुक्त तत्वावधान में बाल विवाह मुक्त भारत अभियान विषय पर जनसंवाद एवं कार्यशाला का आयोजन एडीआर भवन में किया गया। जिसमें कार्यक्रम के मुख्य अतिथि एडीजे अहमद रजा ने कहा कि बाल विवाह बेहद संवेदनशील विषय है और यह धीरे-धीरे देश से कम भी रहा है बालकों की तुलना में बालिकाऐं इस समस्या से प्रभावित होती हैं जिसे दूर करने के लिए हर संभव सभी को प्रयास करना चाहिए इस दौरान उन्होंने बाल विवाह से जुड़ी तमाम कानूनी पहलुओं की जानकारी दी गयी, इसी कड़ी में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अनिल सोनकर ने कहा कि बाल विवाह विवाह को बेहद गंभीर अपराध की श्रेणी में आता है इसे रोकने में धर्मगुरुओं की भूमिका महत्वपूर्ण हो सकती है। महिला बाल कल्याण समिति की अध्यक्ष ममता सिंह ने बालिकाओं से पढ़-लिखकर आत्मनिर्भर बनने की अपील की। साथ ही माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय रीवा के अकादमिक प्रभारी डॉ. सूर्यप्रकाश ने कहा कि बालविवाह की समस्या केवल बालिकाओं तक सीमित नहीं है अपितु इसका दंश बालक भी झेलते हैं मीडिया इस समस्या को लेकर बेहद गंभीर और संवेदनशील है ऐसी घटनाओं के घटने पर तत्काल कवरेज करने के अलावा समाज को जागरूक भी करता है जिस कारण आज मध्यप्रदेश में बालविवाह की संख्या में काफी गिरावट आई है। बाल कल्याण समिति की अध्यक्ष ममता सिंह एवं डीएसपी प्रतिभा शर्मा ने भी अपने अनुभव साझा किये। जहा पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अनिल सोनकर के द्वारा संस्था समग्र जन चेतना विकास परिषद प्रमुख सुमित सिंह को सम्मानित किया गया।इस कार्यशाला में जिला विधिक अधिकारी अभय मिश्रा, थाना प्रभारी महिला थाना निशा मिश्रा, बाल सरंक्षण अधिकारी स्वाति श्रीवास्तव, एडवोकेट कौशलेश पटेल, श्रम इंस्पेक्टर आशुतोष सिंह, प्रदुम्म जी, एमसीयू के अतिथि विद्वान हर्ष तोमर, पत्रकारिता एवं जनसंचार के विद्यार्थी उपस्थित थे। कार्यक्रम का संयोजन कैलाश सत्यार्थी चिल्ड्रन फाउंडेशन के जिला समन्वयक सुमित सिंह के द्वारा किया गया। Share this:Tweet Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp PostMoreLike this:Like Loading… Related पोस्ट नेविगेशन वर्ल्ड कॉलेज ऑफ टेक्नोलॉजी एंड मैनेजमेंट फारुख नगर, गुड़गांव में फ्रेशर पार्टी 2023 का आयोजन में इंडिया के जाने माने व बॉलीवुड के लोकप्रिय डीजे अकील ने मचाया धमाल । आदर्श आचार संहिता लगने के उपरांत यातायात पुलिस द्वारा लगातार की जा रही चलानी कार्यवाही