पांच राज्यों में 679 विधानसभा सीटों पर चुनाव होंगे। रीवा। कुशमेन्द्र सिंह । आज चुनाव आयोग ने प्रेस कान्फ्रेंस कर आचार संहिता लागू करते हुए कब कहां होंगे मतदान एवं मतगणना की जानकारी दी जिसमे 7 नवंबर 2013 को मिजोरम में मतदान होगा और 3 दिसंबर को मतगणना। छत्तीसगढ़ राज्य में 2 चरणों में मतदान होंगे। पहला चरण 7 और दूसरा 17 नवंबर को होगा। जिसकी मतगणना 3 दिसंबर को होगा। राजस्थान में 23 नवंबर को मतदान होगा और 3 दिसंबर को मतगणना होगा। वही मध्यप्रदेश में 7 नवंबर को मतदान होगा और मतगणना 3 दिसंबर को मतगणना होगी। तेलंगाना में 30 नवंबर को मतदान होगा और मतगणना 3 दिसंबर को होगी। कहां कितनी सीटों पर होंगे मतदान…मिजोरम में 40 सीटो पर, छत्तीसगढ़ में90 पर मध्यप्रदेश में 230 सीटो परराजस्थान में 200 सीटो पर तेलंगाना में119 पर मतदान होंगे।खास बात ये है कि आचार संहिता लागू होते ही नेताओं को सारी सरकारी सुविधाएं छोड़नी पड़ेगी। गाडिय़ों का उपयोग भी प्रतिबंधित हो जाएगा। सरकार के प्रचार प्रसार में लगे वाहन भी अब सड़कों पर दौड़ते नजर नहीं आएंगे। होर्डिंग, पोस्टर सब हटाए जाएंगे। बिना जिला निर्वाचन अधिकारी की अनुमति के कहीं भी होर्डिंग आदि लगाना प्रतिबंधित रहेगा। Share this:Tweet Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp PostMoreLike this:Like Loading… Related पोस्ट नेविगेशन पितामह सदन बृद्धाश्रम स्वागत भवन रीवा में निःशुल्क कैंसर शिविर का कार्यक्रम हुआ सम्पन्न। इंदौर में सम्पत्ति विरूपण अधिनियम के तहत शासकीय परिसंपत्तियों से प्रचार प्रसार की सामग्री हटाने का कार्य प्रारंभ