इंदौर। प्रदीप चौधरी। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी डॉक्टर इलैया राजा टी के निर्देश पर नगर निगम के अपर आयुक्त सिद्धार्थ जैन ने सभी जिला कार्यालय प्रमुख के अधीक्षकों की बैठक भी ली और शासकीय कार्यालयों से प्रचार प्रसार के सार्वजनिक प्रदर्शन हटाने के निर्देश दिए।

आचार संहिता लगने से पूर्व कल देर रात रेल मंत्रालय का एक आदेश आया है जिसके तहत रीवा से भोपाल के रानी कमलापति स्टेशन तक बंदे भारत ट्रेन चलाई जाएगी।मिली जानकारी के अनुसार यह ट्रेन 10 अक्टूबर से ही नियमित रूप से चलेगी।
मध्यप्रदेश में लगी आचार संहिता…
पांच राज्यों में चुनाव की तारीखों का ऐलान…
चुनाव आयोग की प्रेसवार्ता जारी

मध्यप्रदेश ,छत्तीसगढ़ , मिजोरम ,राजस्थान तेलंगाना में होंगे 679 सीटों पर विधानसभा चुनाव

मध्यप्रदेश में विधानसभा चुनाव की तारीखों की घोषणा

मध्यप्रदेश में 17 नवंबर को एक ही चरण में होगा मतदान

3 दिसंबर को होगी मतगणना

21 अक्टूबर को जारी होगा गजट नोटिफिकेशन

नामांकन की अंतिम तारीख 30 अक्टूबर

31 अक्टूबर को होगी नामांकन की जांच

2 नवंबर तक नामांकन वापस ले सकेंगे प्रत्याशी

जानिए की आचार संहिता में किन कामों पर होती है पाबंदीया.

आचार संहिता लगने के बाद किन कामों पर रोक होगी इसी को लेकर निर्वाचन आयोग द्वारा गाइडलाइन बनाई गई है। जिसमें से कुछ प्रमुख गाइड लाइन यह है।

आचार संहिता लागू होने के बाद केंद्र या राज्य सरकार किसी नई योजना और नई घोषणाएं नहीं हो सकतीं। कोई भूमि पूजन और लोकार्पण भी नहीं हो सकता है।
चुनावी तैयारियों के लिए सरकारी संसाधनों का इस्तेमाल नहीं किया जा सकता। सरकारी गाड़ी, बंगला, हवाई जहाज आदि का उपयोग वर्जित होगा।
आचार संहिता लागू होते ही दीवारों पर लिखे गए सभी तरह के पार्टी संबंधी नारे व प्रचार सामग्री हटा दी जाती हैं। होर्डिंग, बैनर व पोस्टर भी हटा दिए जाते हैं।
राजनीतिक दलो को रैली, जुलूस या फिर मीटिंग के लिए परमिशन लेनी होती है।
धार्मिक स्थलों और प्रतीकों का इस्तेमाल चुनाव के दौरान नहीं किया जाएगा।
मतदाताओं को किसी भी तरह से रिश्वत नहीं दी जा सकती है। रिश्वत के बल पर वोट हासिल नहीं किए जा सकते है।
किसी भी प्रत्याशी या पार्टी पर निजी हमले नहीं किए जा सकते है।
मतदान केंद्रों पर वोटरों को लाने के लिए गाड़ी मुहैया नहीं करवा सकते है।
मतदान के दिन और इसके 24 घंटे पहले किसी को शराब वितरित न की जा सकती है।

चुनाव की घोषणा के साथ ही आदर्श आचार संहिता लागू: एमपी निर्वाचन आयुक्त बोले- संवेदनशील इलाकों में की जाएगी वेब कास्टिंग
मध्यप्रदेश
चुनाव की घोषणा के साथ ही आदर्श आचार संहिता लागू: एमपी निर्वाचन आयुक्त बोले- संवेदनशील इलाकों में की जाएगी वेब कास्टिंग


05 राज्यों में चुनाव की तारीखों का एलान

राज्य – मतदान का दिन

मिजोरम – 7 नवम्बर

छत्तीसगढ़ – 7, 17 नवम्बर

मध्यप्रदेश – 17 नवम्बर

राजस्थान – 23 नवम्बर

तेलंगाना – 30 नवम्बर


03 दिसंबर को होगी मतगणना

आचार संहिता से जुड़े कुछ अहम तथ्य

इसके तहत सरकारी वेबसाइटों से हटेंगे संबंधित विभागों से मंत्रियों के फोटो, साथ ही नेताओं/ मंत्रियों के सभी संदर्भ हटाने के निर्देश,

सरकारी भवनों/ विज्ञापनों पर फोटो व संदेश प्रदर्शन नहीं होगा,

पानी के टैंकर, एम्बुलेंस, वाहनों पर नाम, फोटो, संदेश हटेंगे,

MP/MLA LAD योजना के तहत दिए जाने वाले कार्ड,

बिजली व अन्य बिल, किसी योजना के तहत खाद्य पैकेट, इसी तरह की अन्य वस्तुओं पर नेताओं के फोटो हटेंगे,

सरकारी खर्च पर अखबारों, मीडिया माध्यमों पर विज्ञापन नहीं होगा प्रकाशित जिससे राजनीतिक दल का प्रचार हो रहा हो।

NEWS NATIONAL WORLD's avatar

By NEWS NATIONAL WORLD

NNW NEWS NATIONAL WORLD MP/CG NEWS, समाचार, क्राइम, जन समस्या, पॉलिटिक्स, बॉलीवुड, सामाजिक,इत्यादि। मीडिया समूह का ऑनलाइन हिंदी समाचार पोर्टल है, जो की राजनीति, खेल, मनोरंजन, व्यवसाय, जीवन शैली, कला संस्कृति, पर्यटन से जुड़ी खबरों को हिंदी भाषा में एक ही स्थान पर लेटेस्ट ब्रेकिंग न्यूज के साथ प्रदान करता है। अंकुल प्रताप सिंह,बघेल +91 8516870370 सब एडिटर गौरव जैन इंदौर +91 98276 74717 सह संपादक आमिर खान इंदौर +91 9009911100, प्रदीप चौधरी, संभाग ब्यूरो चीफ इंदौर +919522447447, रीवा जिला ब्यूरो चीफ कुशमेन्द्र सिंह +91 94247 01399.

Leave a Reply

You missed

Discover more from NNWORLD

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading

Discover more from NNWORLD

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading