200 कैंसर रोगियों का किया गया निःशुल्क जांच परीक्षण।

   रीवा। कुशमेन्द्र सिंह। रीवा के पितामह सदन बृद्धाश्रम में जवाहरलाल नेहरू कैंसर हास्पिटल भोपाल, भारतीय रेडक्रॉस सोसायटी रीवा एवं नेशनल हास्पिटल रीवा के सौजन्य आज से दिनांक 08 अक्टूबर 2023 को सुवह 10 से शाम 04 बजे तक पितामह सदन बृद्धाश्रम रीवा में निःशुल्क कैंसर से पीड़ित 200 मरीजो का जांच कर निःशुल्क इलाज एवं दवाईयों का वितरण किया गया।
जिस दौरान सुप्रसिद्ध कैंसर विशेषज्ञों के द्वारा महिलाओं की बच्चेदानी में हो रही समस्याओं को देखते हुए पैप स्नियर की जांच निःशुल्क की गयी।
जहा पर विशेषज्ञों में सर्जिकल ऑनकोलॉजिस्ट अपोलो के पूर्व कैंसर सर्जन एम्स भोपाल एवं बाम्बे हास्पिटल मुम्बई के डॉ. योगेश्वर शुक्ल,लेजर एवं लेप्रोस्कोपिक सर्जन व डायरेक्टर नेशनल हास्पिटल रीवा के डॉ. अखिलेश पटेल, मेडिकल आन्कोलॉजिस्ट जवाहरलाल नेहरू कैंसर हास्पिटल भोपाल के डॉक्टर शौनक वाल्गे रेडक्रास सोसाइटी के वाइस चेयरमैन ए के खान मौजूद रहे।
जहा पर डॉ. अखिलेश पटेल ने बताया कि आज निःशुल्क कैंसर शिविर में 200 लोगो का जांच किया गया जिसमे 40 लोगो को कैंसर के लक्षण पाये गए है।
जिसे सुप्रसिद्ध कैंसर विशेषज्ञों के द्वारा महिलाओं की बच्चेदानी में हो रही समस्याओं को देखते हुए पैप स्नियर की जांच निःशुल्क की गयी।
श्री पटेल ने बताया कि लोगो मे मुह, जीभ, तालू में लाल या रंग के धब्बे या छाले लगातार बने रहते हो, मुह के अंदर गालो या जीभ पर मोटापन महसूस होता हो और मुह पूरा खुलने में कठिनाई होती हो, महिलाओ के छाती में गठान होना व सूजन का उभरना और तेजी से बढ़ना, पेशाब करने में तकलीफ या रुकावट हो व पेशाब में खून आना,खासी का लगातार बने रहना, खाना निगलने में तकलीफ रहना,आवाज में बदलाव आना,महिलाओ में सफेद पानी की शिकायत, महावारी में अनियमितता,बुखार का निरंतर बने रहना और सामान्य औषधि से ठीक न होना के चिन्ह या लक्षण दिखाई दे तो
डाक्टर से सलाह ले और जांच अवश्य कराये। उन्होंने बताया कि नेशनल हॉस्पिटल रीवा आयुष्मान एवं विभिन्न सरकारी अनुदान द्वारा कैंसर का ऑपरेशन व कीमोथैरेपी की सुविधा भी उपलब्ध है साथ में 5 कैंसर रोगियों का आयुष्मान के तहत निःशुल्क ऑपरेशन नेशनल हॉस्पिटल रीवा में किया गया है जो रीवा विंध्य क्षेत्र के लिए बड़ी उपलब्धि है।
वही रेडक्रास रीवा के वाइस चेयरमैन एके खान ने कहा कि रेडक्रास सोसाइटी लगातार 10-15 साल से जागरूकता का कार्यक्रम कर रही है आज रेडक्रास सोसाइटी रीवा एवं नेशनल हॉस्पिटल रीवा के सौजन्य से निःशुल्क कैसर शिविर का कार्यक्रम किया गया है जहा पर अब रीवा में कैंसर के मरीजो का दवा एवं इलाज संभव है जिन्हें अब मरीजो को बाहर के शहरों में भटकना नही पड़ेगा।
 

NEWS NATIONAL WORLD's avatar

By NEWS NATIONAL WORLD

NNW NEWS NATIONAL WORLD MP/CG NEWS, समाचार, क्राइम, जन समस्या, पॉलिटिक्स, बॉलीवुड, सामाजिक,इत्यादि। मीडिया समूह का ऑनलाइन हिंदी समाचार पोर्टल है, जो की राजनीति, खेल, मनोरंजन, व्यवसाय, जीवन शैली, कला संस्कृति, पर्यटन से जुड़ी खबरों को हिंदी भाषा में एक ही स्थान पर लेटेस्ट ब्रेकिंग न्यूज के साथ प्रदान करता है। अंकुल प्रताप सिंह,बघेल +91 8516870370 सब एडिटर गौरव जैन इंदौर +91 98276 74717 सह संपादक आमिर खान इंदौर +91 9009911100, प्रदीप चौधरी, संभाग ब्यूरो चीफ इंदौर +919522447447, रीवा जिला ब्यूरो चीफ कुशमेन्द्र सिंह +91 94247 01399.

Leave a Reply

You missed

Discover more from NNWORLD

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading

Discover more from NNWORLD

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading