कार्यक्रम में सिरमौर विधायक दिव्यराज सिंह सहित भाजपा नेता सर्जेश पांडेय रहे मौजूद। जवा/ सिरमौर विधानसभा क्षेत्र के अतरैला कस्बे में आज 951.18 करोड़ की लागत से तमसा समूह जल प्रदाय योजना का भूमिपूजन मध्यप्रदेश शासन के लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी एवं जनसंपर्क मंत्री राजेन्द्र शुक्ल के मुख्यातिथ्य में आयोजित किया गया। मध्यप्रदेश जल निगम और निविदाकार एन.सी.सी. हैदराबाद द्वारा आयोजित भूमि पूजन कार्यक्रम में रीवा सांसद जनार्दन मिश्रा, सिरमौर विधायक दिव्यराज सिंह, त्योंथर विधायक श्यामलाल द्विवेदी, जिला पंचायत अध्यक्षया श्रीमती नीता कोल, वरिष्ठ भाजपा नेता सर्जेश पांडेय, गौसंवर्धन गौ उपाध्यक्ष राजेश पांडे सहित जल निगम के महाप्रबंधक चित्रांशु उपाध्याय,जनरल मैनेजर जयाशंकर सहित भाजपा नेता जनप्रतिनिधि और विभिन्न विभागों के अधिकारी कर्मचारी उपस्थित रहे।इस अवसर पर जनसंपर्क मंत्री राजेन्द्र शुक्ल ने कहा कि लोककल्याण के कामों में निरंतर जुटी हुई प्रदेश की और केंद्र की सरकार विन्ध्य के विकास में भी कोई कसर नहीं छोड़ रही है तमसा समूह जल प्रदाय योजना लाखों लोगों को शुद्ध पेयजल प्रदान करने वाली सरकार की महत्वाकांक्षी योजना है इस योजना से जवा, त्योंथर, नईगढी़, और गंगेव विकास खंड के 673 गांव के 131715 परिवारों को शुद्ध पेयजल का लाभ मिलेगा, श्री शुक्ल ने कहा कि आज का दिन इस पूरे क्षेत्र के लिए खुशियों की सौगात लेकर आया है,देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी ने देश के हर घर में नल से जल पहुंचाने का संकल्प लिया है,उसी का परिणाम है कि आज क्षेत्र को करोड़ों रूपए की यह योजना सौगात के रूप में मिल रही है सांसद जनार्दन मिश्रा ने कहा कि केंद्र की मोदी सरकार और प्रदेश की शिवराज सरकार जन-जन के कल्याण के लिए योजनाएं बनाकर हर जरूरतमंद की आवश्यकताओं की पूर्ति करने का सकारात्मक प्रयास कर रही है। किसानों को सम्मान निधि, महिलाओं को लाडली बहना निधि देकर संतुलित विकास और सब के कल्याण के लिए काम कर रही है। विधायक दिव्यराज सिंह ने कहा की सिरमौर विधानसभा क्षेत्र में केंद्र और राज्य की हितग्राही मूलक योजनाओं का लाभ जन जन को मिल रहा है। वही अधोसंरचना और विकास मूलक कामों को संतोषजनक पैसा सरकार ने दिया है। जिसके चलते क्षेत्र में विकास के नए आयाम स्थापित हुए हैं।विधायक श्यामलाल द्विवेदी ने कहा कि त्योंथर क्षेत्र समेत पूरे जिले के विकास के लिए शिवराज सिंह के नेतृत्व में मंत्री राजेंद्र शुक्ला ने अद्वितीय योगदान दिया है समारोह का संचालन कर रहे भाजपा नेता सर्जेश पांडेय ने कहां की सिरमौर क्षेत्र में भाजपा विधायक के ना रहते हुए भी राजेंद्र शुक्ला ने इस क्षेत्र के विकास में ऐतिहासिक योगदान दिया है। क्षेत्र की जीवन दायिनी मिनी बाणसागर परियोजना और अतरैला में 132KVA विद्युत सब स्टेशन की स्थापना का काम हम सब के आग्रह पर मंत्री राजेन्द्र शुक्ला ने किया था। आज एक बार फिर तमसा नदी की धारा का पवित्र जल तमसा समूह जल प्रदाय योजना के माध्यम से सैकड़ो करोड रुपए देकर के हर घर में ले जाने का ऐतिहासिक काम हो रहा है। इस काम के लिए क्षेत्र की जनता मंत्री राजेन्द्र शुक्ला और भाजपा सरकार को धन्यवाद दे रही है। कार्यक्रम का प्रारंभ वैदिक रीति रिवाज से भूमि पूजन करके किया गया।अतिथियों का पुष्पहारों से स्वागत जल निगम के महाप्रबंधक चित्रांशु उपाध्याय, जनरल मैनेजर जयशंकर, रवि शंकर शुक्ला,एन.श्रीनिवासन समेत जल निगम और यन.सी.सी.के कर्मचारियों और जनप्रतिनिधियों ने किया। इस अवसर पर भाजपा नेता राजनारायण तिवारी, कृपाशंकर गौतम, समाजसेवी डॉक्टर भूपेश पांडे,किशोरी लाल मिश्रा, श्री नारायण दास, पुजारी सुरेंद्र दास तिवारी, उमाकांत द्विवेदी, गंगा प्रसाद मिश्रा, कैलाश पांडे, जन्मेजय मिश्रा, कुलदीप द्विवेदी, सरपंच राभवन पांडेय, रामजी तिवारी, कमलाकांत पांडे,वेद पांडेय,वरिष्ठ पत्रकार राजेश मिश्रा आदि प्रमुख लोगों सहित भारी संख्या में क्षेत्रीय रहवासी उपस्थित रहे।। Share this:Tweet Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp PostMoreLike this:Like Loading… Related पोस्ट नेविगेशन तिलक नगर थाना में सिरियल चैन स्नेचिग करने वाला शातिर आरोपी, क्राईम ब्रांच ने गिरफ्तार किया। श्री हनुमान मंदिर ग्राम देवी माता मेंढ़ुली कंचनपुर में हुआ सामूहिक श्री हनुमान चालीसा पाठ।