संस्कारित समाज के निर्माण और सनातनी एकजुटता के लिए गांव गांव में सामूहिक श्री हनुमान चालीसा का पाठ -सर्जेश पांडेय जवा/सिरमौर विधानसभा क्षेत्र में श्री हनुमान कथा समिति द्वारा अनवरत साल भर से गांव-गांव में सामूहिक श्री हनुमान चालीसा पाठ आयोजन की श्रृंखला मे आज श्री हनुमान मंदिर,ग्राम देवी माता मेंढ़ुली कंचनपुर में सामूहिक श्री हनुमान चालीसा पाठ का दिव्य आयोजन किया गया। सामूहिक श्री हनुमान चालीसा पाठ का शुभारंभ आचार्य सतानंद मिश्रा के आचार्यत्व में शिव जी, श्री हनुमान जी स्वामी और देवी माता की विधिवत पूजा अर्चना और लोक कल्याण के सामूहिक संकल्प के साथ किया गया। इस अवसर पर श्री हनुमान कथा समिति के संस्थापक,भाजपा नेता सर्जेश पांडेय ने कहा कि गांव-गांव सामूहिक श्री हनुमान चालीसा पाठ, लोक कल्याण के संकल्प से शुरू होता है। श्री हनुमान जी महराज कलियुग के जीवंत देवता हैं ।सामूहिक श्री हनुमान चालीसा पाठ से लौकिक और पारलौकिक सुखों की प्राप्ति होती है,समाज के हर तरह के संकटों का निवारण होगा।सनातन सेवक सर्जेश पांडेय ने कहा कि गांव-गांव स्थापित मंदिर हमारे तीर्थ स्थल हैं, इनसे हमें अपार ऊर्जा मिलती है। इसी उर्जा और कृपा से यह कठिन कार्य लगातार साल भर से विना किसी रूकावट के गांव-गांव निर्वाध और निरंतर जारी है। निर्वाध और निर्विघ्न जारी सामूहिक हनुमान चालीसा पाठ श्री हनुमान जी स्वामी की कृपा का प्रतिफल है इससे लोक मंगल का मार्ग प्रशस्त होगा।श्री पांडेय ने कहा कि यह धार्मिक जनजागरण का महाअभियान है। सिरमौर विधानसभा क्षेत्र में धर्मांतरण चिंतनीय है बौद्ध और ईसाई मिशनरी सनातन धर्म पर आघात कर रहे हैं।ब्यापक तौर पर धर्मांतरण हो रहा हैसामूहिक श्री हनुमान चालीसा पाठ धर्मांतरण को रोकने और सनातनी लामबंदी का धार्मिक जन जागरण अभियान है सनातन संस्कृति के प्रसार और इसको आत्मशात करके की ही सात्त्विक और संस्कारित समाज का निर्माण होगा। सनातन धर्म में ही सम्पूर्ण मानवता का कल्याण निहित है।इस अवसर पर श्री हनुमान चालीसा पुस्तक का निःशुल्क वितरण भी किया गया।सामूहिक श्री हनुमान चालीसा पाठ मेंश्री हनुमान कथा समिति के संस्थापक सर्जेश पांडेय, आचार्य सतानंद मिश्रा, सनातन सेवक पंडित प्रभुनायक मिश्रा,पंडित बालेन्द्र दुवे, समाजसेवी किशोरी लाल मिश्रा, पंडित सिद्ध नारायण तिवारी,सेवा निवृत्त सैन्य अधिकारी बी.यन.तिवारी,सेवा पुलिस निरीक्षक दिनेश मिश्र, सेवा निवृत्त शिक्षक बृजमोहन पांडेय, पंडित प्रमोद पाण्डेय,अवध नरेश तिवारी,शास्त्रप्रसाद तिवारी, इंजीनियर इन्द्रमणि तिवारी, चन्द्रमणि सिंह, हिमांशु द्विवेदी,दिनेश सिंह,अमित उपाध्याय, सतेन्द्र चतुर्वेदी, उमाकांत द्विवेदी, कुंजलाल तिवारी, बीरेंद्र द्विवेदी,राम जी तिवारी, संजय तिवारी, अमरनाथ सिंह मोतीलाल पाल, विद्याशंकर सेन राकेश पाण्डेय,के साथ आयोजन समिति के भरतपाल सिंह बाबा, सरपंच अमरपाल सिंह, कृष्णदेव सिंह, विकास सिंह,विश्वनाथ सिंह,सीता प्रसाद सिंह, विजय कुमार मिश्र, बसंत बहादुर सिंह,गणपत सिंह, महेंद्र सिंह, मनीष वर्मा, राजकुमार वर्मा, मनीष कुमार कहार, नंदलाल वर्मा,तीरथ वर्मा, धर्मदास चौधरी,सहित भारी संख्या में नर नारी श्रद्धालुओं ने श्रद्धा और उल्लास से सामूहिक पाठ में भाग लिया । Share this:Tweet Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp PostMoreLike this:Like Loading… Related पोस्ट नेविगेशन अतरैला में जन सम्पर्क मंत्री राजेन्द्र शुक्ल नें 951.18 करोड़ की जल प्रदाय योजना का किया भूमि पूजन। मयंक सिंह की तहसील कार्यालय रायपुर कर्चुलियान में हुई अनुकंपा नियुक्ति।