इंदौर। प्रदीप चौधरी। इंदौर क्राइम ब्रांच को मिली बडी सफलता, सीरियल चेन स्नेचिंग बदमाश को गिरफ्तार किया। आरोपी के द्वारा बिना नम्बर की टूव्हीलर बजाज पल्सर का उपयोग कर राह चलती महिलाओ से गले में पहनी चैन छीनकर घटना को दिया था अंजाम । घटना में छीनी गई चैन भी बरामद हुई। आरोपी के कब्जे से घटना में प्रयुक्त टूव्हीलर वाहन बजाज पल्सर भी बरामद की ।आरोपी शातिर है और आदतन बदमाश, जिसके विरूद्ध पूर्व में भी कई लूट के प्रकरण दर्ज है । इंदौर क्राइम ब्रांच की टीम को सूचना मिली कि एक पुराना चैन स्नेचर जिसका हुलिया तिलक नगर की घटना में चैन स्नेचिग की घटना में फुटैज से मिल रहा है, वह घूम रहा । सुचना पर थाना अपराध शाखा एवं थाना तिलक नगर इंदौर के संयुक्त कार्यवाही करते हुए आरोपी हितेश पंजाबी निवासी क्रांति कृपलानी नगर इंदौर को घेराबंदी कर पकडा गया जिससे विडियो फुटैज के आधार पर पुछताछ की तो आरोपी के द्वारा थाना तिलक नगर क्षेत्र में दो चैन स्नेचिग की घटना करना स्वीकार किया । आरोपी से पूछताछ करने पर आरोपी ने बताया कि उस पर कर्ज बहुत ज्यादा हो गया है तथा कर्ज उतारने एवं जल्दी पैसा कमाने की चाहत में घटना को अंजाम दिया था । दिनांक 05.10.2023 को तिलक नगर थाना क्षेत्र में रात्री के समय पर घर के बाहर घूम रही 02 महिलाओ को निशाना बनाकर उनके गले में पहनी सोने की चैन छीनकर अपनी मोटर सायकल से फरार हो गया था। जिसके संबंध में फरियादियो द्वारा अलग अलग थाना तिलकनगर इंदौर पर अज्ञात आरोपी के विरुद्ध अपराध धारा 392 भादवि का पंजीबद्ध कराया गया था । आरोपी के कब्जे से घटना में गया मश्रुका 01 सोने की चैन तथा 02 सोने के डल्ले कुल वजन करीबन 23 ग्राम का जप्त किया गया एवं घटना में प्रयोग किया गया दोपहिया वाहन बरामद किया गया है । आरोपी को पुर्व में वर्ष 2017 में भी क्राईम ब्रांच के द्वारा गिरफ्तार किया गया था जिसमें आरोपी हितेश से 17 सोने की चैन बरामद की गई थी। आरोपी के विरुद्ध विवेचना के आधार पर अग्रिम वैधानिक कार्यवाही पुलिस थाना तिलकनगर इंदौर के द्वारा की जा रही है। तथा आरोपी से अन्य घटनाओं के संबंध में पूछताछ की जा रही है । Share this:Tweet Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp PostMoreLike this:Like Loading… Related पोस्ट नेविगेशन लोकनायक जयप्रकाश नारायण का सम्पूर्ण जीवन अनुकरणीय -ब्रिजेश शर्मा अतरैला में जन सम्पर्क मंत्री राजेन्द्र शुक्ल नें 951.18 करोड़ की जल प्रदाय योजना का किया भूमि पूजन।