रीवा विधायक व मंत्री राजेन्द्र शुक्ला पर भ्रष्टचार करने एवं कौड़ियों के भाव रीवा शहर की जमीन बेचने का लगाए आरोप।जल्द बंद होगा इको पार्क,बिना एनओसी के बनाया गया पार्क।कभी भी हो सकता है बड़ा हादसा। रीवा/ रीवा महापौर ने आज प्रेस वार्ता कर बताया कि 30 जुलाई 2022 को ऐतिहासिक पद्मधर पार्क में “हरगौरी” प्रतिमा के सामने हमने महापौर पद की शपथ ली थी कि जनसामान्य की अपेक्षाओं के अनुरूप नगर में मूलभूत सुविधाओं को उपलब्ध कराने,आम नागरिकों तक निगम की पहुंच बनाने, विकास पुरूष से नहीं, आम नागरिकों से कार्यों का भूमिपूजन, लोकार्पण कराने की प्रतिज्ञा ली थी जो विगत 25 वर्षों में विकास से अछूता रहा उन क्षेत्रों को प्राथमिकता देते हुए वहां विकास कार्य प्रारंभ कराने, कर्मचारियों के हितों की रक्षा, उनके स्वत्वों में वृद्धि, समाज के बीच रह रहे निर्धन वर्ग, दिव्यांगों के हितार्थ कल्याणकारी योजनाओं का क्रियान्वयन तत्परता के साथ करूंगा। हमने 3 अगस्त 2022 को पहली समीक्षा बैठक में सर्वप्रथम जनसामान्य को जन्म-मृत्यु, विवाह, राशन कार्ड, समग्र आई.डी. आदि निर्धारित समयावधि में उपलब्ध कराने हेतु एकल खिड़की व्यवस्था का शुभारंभ निगम के वयोवृद्ध कर्मचारी श्रीमती शांति साकेत से कराया गया।जनसामान्य की समस्याओं के त्वरित निराकरण हेतु मेयर-हेल्पलाईन का शुभारंभ करने का प्रयास किया गया, निविदा आई, किन्तु परिषद के हमारे साथियों को लगा कि इससे महापौर सीधे जनता से रूबरू हो सकते हैं और राजनीतिक रूप से और पापुलर हो जायेंगे तथा उनके आकांओं द्वारा अब तक की गई विकास की झूठी गाथाओं की पोल खुलेगी, इसलिए उन्होंने परिषद से मेयर – हेल्पलाईन को निरस्त करा दिया, जबकि भोपाल और जबलपुर में मेयर हेल्प सुविधा चल रही है, वहां भाजपा के महापौर है। हम आगामी वर्षों में इसे चालू करेंगे।उन्होंने नगर विकास के लिए कराए गये विकास कार्यो का लेखा जोखा बताते हुए कहा कि एक वर्ष की अवधि में रीवा नगर के जोन क्रमांक-1, जिसमें वार्ड क्र.01 में 5 कार्य, वार्ड क्र.02 में कार्य 12 कार्य, वार्ड क्र.3 में 7 कार्य, वार्ड क्र.04 में 18 कार्य, वार्ड क्र.05 में 13 कार्य, वार्ड क्र.32 में 02 कार्य, वार्ड क्र. 33 में 01 कार्य, वार्ड क्र.34 में 04 कार्य, वार्ड क्र.35 में 03 कार्य, वार्ड क्र.36 में 03 कार्य, वार्ड क्र.37 में 03 कार्य, वार्ड क्र.38 में 06 कार्य, रूपये बारह करोड उन्नीस लाख बत्तीस हजार के कार्य की निविदा आमंत्रित की गई। जोन क्रमांक-2 में वार्ड क्र.06 में 11 कार्य, वार्ड क्र. 7 में 13, वार्ड क्र.8 में 18 कार्य, वार्ड क्र.09 में 27 कार्य, वार्ड क्र. 17 में 12 कार्य, वार्ड क्र.18 में 10 कार्य, वार्ड क्र.19 में 07 कार्य, वार्ड क्र.20 में 01, वार्ड क्र. 21. 29 में 3-3कार्य, वार्ड क्र.30 में 01 कार्य, वार्ड क्र.31 में 06 कार्य, रूपये इक्कीस करोड़ छप्पन लाख अठावन हजार पांच की निविदा आमंत्रित की गई। जोन क्रमांक-3 में वार्ड क्र.10 में 47 कार्य, वार्ड क्र. 11, 14 में 12-12 कार्य, वार्ड क्र.12 में 08 कार्य, वार्ड क्र.13 में 09 कार्य, वार्ड क्र.15 में 53 कार्य, वार्ड क्र. 16 में 15 कार्य, वार्ड क्र.22 में 11 कार्य, वार्ड क्र.23 में 02 कार्य, वार्ड क्र.24 में 10 कार्य, वार्ड क्र.25 में 12 कार्य, रूपये सैतिस करोड़ तीस लाख अढ़सठ हजार के कार्य की निविदा आमंत्रित की गई। जोन क्रमांक-4 अन्तर्गत वार्ड क्र.26 में 31 कार्य, वार्ड क्र.27 में 10 कार्य, वार्ड क्र.28 में 02 कार्य, वार्ड क्र. 39 में 11 कार्य, वार्ड क्र.40 में 05 कार्य, वार्ड क्र.41 में 07 कार्य, वार्ड क्र.42 में 09 कार्य, वार्ड क्र.43 में 22 कार्य, वार्ड क्र.44 में 19 कार्य, वार्ड क्र.45 में 12 कार्य, रूपये तेइस करोड़ तेइस लाख ग्यारह हजार के कार्य इस प्रकार चारों जोन के 45 वार्डों में 432 कार्य चौरान्वे करोड़ उन्हत्तर लाख पाँच रूपये की लागत के विकास कार्यों की निविदाएं आमंत्रित की गई, जिसमें 25 प्रतिशत कार्य हो चुके है, 50 प्रतिशत कार्य प्रारंभ हैं तथा शेष 25 प्रतिशत कार्य में कार्यवाही प्रगति पर है।वार्डो के विकास कार्य रोड, नाली, पुलिया, निर्माण के साथ-साथ वार्ड पार्षदों के सुझाव पर तत्काल कराए जाने वाले पीस वर्क, सड़क मरम्मत एवं सुधार कार्य हेतु ग्यारह करोड़ सतासी लाख चौबिस हजार के कार्य की स्वीकृति उपरांत कार्य कराए जा रहे हैं।वर्ष 2023 के अंत में चुनाव को दृष्टिगत रखते हुए रीवा नगर में 16 सड़कों के कायाकल्प हेतु आठ करोड आठ लाख चौहत्तर हजार रूपये दिए गये हैं, जिनके कार्यों की निविदाएं आमंत्रित की गई है। इस प्रकार एक वर्ष में शहर के विकास के लिए इन्क्यानवे करोड़ पैतीस लाख चौरासी हजार रूपये के कार्य की स्वीकृति कर क्रियान्वयन कराया जा रहा है।विकास कार्यों के साथ शहर के विद्युतीकरण, सौन्दर्यीकरण, पार्क विकास, उद्यानकी आदि के कार्य कराये गये हैं। शहर में हाई मास्ट, मिनी हाई मास्ट, डेकोरिटिव लाइट,स्ट्रीट लाइट, 17 पार्को में झूले लगाने हेतु 80 लाख के लगभग निविदा की गई है. इस प्रकार चार करोड़ बांसठ लाख तिरालिस हजार के कार्यों की स्वीकृति दी गई। स्टेचू चौराहा से शिल्पी प्लाजा तक डेकोरेटिव लाइट, एस.ए.एफ. चौराहा से पी. टी.एस. चौराहा तक लाईट लगने से शहर सौन्दर्यीकरण की दिशा में अग्रसर होगा। उद्यानिकी कार्य हेतु छप्पन लाख चौसठ हजार, पार्क विकास हेतु एक करोड़ सतासी लाख वान्नवे हजार के कार्य स्वीकृत किए गये।स्वच्छ भारत मिशन अंतर्गत नौ करोड़ अड़सठ लाख पैसठ हजार, स्वास्थ्य शाखा में पैंसठ लाख अस्सी हजार, 14 नग सुलभ शौचालय निर्माण हेतु तीन करोड़ पचपन लाख इकतालिस हजार के कार्य स्वीकृत किए गये।एक छोटी फायर गाड़ी 24 लाख, दो पानी टैंकर 39 लाख, एक जेटर वाहन 29 लाख, एक सेक्शन कम जेटिंग बड़ी मशीन 38 लाख, ट्रैक्टर 8.50 लाख, एक स्काई लिफ्ट 13 लाख की लागत के आवश्यक वाहन / उपकरण एक वर्ष की अवधि में क्रय करने की स्वीकृति दी गई। दो शव वाहन वाहन की महती आवश्यकता थी प्रायः देखा जाता था कि लोगों को शव ले जाने में कठिनाई होती थी। दो शव वाहन समाजसेवी समितियो के द्वारा चल रहे थे दो और आ जाने से सुविधा बढ़ जायेगी।जल प्रदाय व्यवस्था हेतु एक करोड़ सत्तर लाख पैतालिस हजार के कार्यों की स्वीकृति के साथ संजीवनी क्लीनिक हेतु रूपये एक करोड़ इकसठ लाख इकहत्तर हजार की स्वीकृति दी जाकर कार्य कराये गये।महापुरूषों की प्रतिमा स्थापना में प्रस्ताव परिषद से पारित होते रहे किन्तु विन्ध्य की विभूतियो की प्रतिमा स्थापना की ओर ध्यान नहीं दिया गया। मैंने महापौर बनने के तत्काल बाद महाराजा मार्तण्ड सिंह जूदेव की प्रतिमा चौरहटा बाईपास के पास तथा श्रीयुत श्रीनिवास तिवारी की प्रतिमा एस. ए. एफ चौराहा के पास स्थापित किए जाने हेतु तिरपन लाख तीस हजार की निविदा आमंत्रित व स्वीकृत कर कार्योदेश प्रदान कराया। साथ ही बोदाबाग नीम चौराहा के पास महाराणा प्रताप जी की प्रतिमा स्थापित करने का संकल्प पारित कराया तथा छत्रपति शिवाजी महाराज की प्रतिमा रतहरा में स्थापित किए जाने हेतु शिलान्यास कराया गया।एक वर्ष की अवधि में उपरोक्त विकास कार्यों हेतु एक अरब उनीस करोड़ अठावन लाख चौरासी हजार से अधिक राशि की निविदाए आमंत्रित कर कार्य कराए जा रहे हैं, जो विगत 20 वर्ष की अवधि में हुए विकास कार्यों को आईना दिखा रहे हैं।उपरोक्त के साथ जनता से इनकम टैक्स, जी.एस.टी.,सर्विस चार्ज, सेवा शुल्क आदि के रूप में वसूली गई राशि से केंन्द्र सरकार एवं राज्य सरकार के योगदान से तथा नगर निगम के अंशदान से अमृत 2.0 योजना के तहत वाटर बाडी उन्नयन कार्य,तालाबों का उन्नयन एवं सौन्दर्यीकरण हेतु रूपये दो करोड़ अड़सठ लाख छियान्नवे हजार के कार्य की निविदाएं आमंत्रित की गई हैं तथा अमृत 1.0 के तहत सीवरेज का शेष कार्य एक अरब बाइस करोड़ पिचहत्तर लाख की लागत से कराया जा रहा है।नगर का विकास एक सतत् प्रक्रिया है, यह बातें सदैव होती है।मैने किसी भी कार्य का भूमिपूजन एवं लोकार्पण एक नारियल और अगरबत्ती से किसी भी वरिष्ठ नागरिक, चाहे वह किसी भी धर्म, संप्रदाय, जाति का हो, उससे कराने की प्रथा प्रारंभ की, इसे जनसामान्य ने चर्चा का विषय बनाया, फिजूल खर्ची की रोक बताया एवं अपने आपको गौरवान्वित महसूस किया, एक वर्ष तक यह प्रथा अनवरत चली, लेकिन तुच्छ सोच और चाटुकारिता के कारण अब इन भूमिपूजन / लोकार्पण के कार्यक्रमों में निगम निधि की राशि जो रीवा नगर के नागरिकों से सम्पत्तिकर, सामेकितकर, उपभोक्ता प्रभार के रूप में ली जा रही है, उसका उपयोग फिजूल खर्ची में यहां के स्थानीय विधायक हमारे अधिकारियों / कर्मचारियों को प्रताड़ित कर दबाव डालकर करा रहे हैं, जो उचित नहीं है।आए दिन नगर निगम में मुख्यमंत्री जी के मांगलिक कार्यक्रम का सीधा प्रसारण हो रहा है, चाहे वह किसी भी विभाग का हो, टाउन हॉल में यहां के स्थानीय विधायक के इशारों पर आयोजन हो रहा है, जनता द्वारा दी गई टैक्स की राशि से लाखों रूपये टाउन हॉल के सजावट, एल.ई.डी. लगाने में खर्च हो रहा है। इन फिजूल खर्चों से आमजन हितार्थ अनेक कार्य हो सकते हैं।हमने इस एक वर्ष की अवधि में विकास, सौन्दर्यीकरण, मूलभूत सविधाओं के साथ दिव्यांगजनों के कल्याणकारी, गरीबों को अन्त्येष्टी सहायता दिए जाने, कर्मचारी हितों को दृष्टिगत रखते हुए छोटे-छोटे दण्डों को माफ कराने, चिकित्सा भत्ता एक हजार से दो हजार प्रतिमाह दिलाने की स्वीकृति दी गई।निगम के आय स्रोतों को बढ़ाने हेतु स्थाई सम्पत्तियों का निर्माण स्वयं वित्तीय योजना के अंतर्गत कराने, निगम के पुराने दो बंगलों में व्यावसायिक एवं गेस्ट हाउस बनाने का निर्णय लिया है।हमने एक वर्ष की अवधि में ऐतिहासिक पद्मधर पार्क का जीर्णोद्धार कार्य प्रारंभ कर दिया है, शीघ्र ही ऋतुराज पार्क एवं महाराज व्यंकट रमण सिंह जी की स्टेचू का भी सौन्दर्यीकरण एवंजीर्णोद्धार कराया जावेगा। Share this:Tweet Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp PostMoreLike this:Like Loading… Related पोस्ट नेविगेशन मंत्री राजेन्द्र शुक्ल ने बसामन मामा सेमरिया में बनी गौशाला का किया लोकार्पण व अन्य विकास कार्यो का किया गया भूमिपूजन। ऑक्सफोर्ड इंटरनेशनल कॉलेज के स्टूडेंट्स ने भी, इंदौर पुलिस की क्लास में पढ़ा साइबर अपराधों के प्रति।