इंदौर। प्रदीप चौधरी।


इंदौर पुलिस द्वारा साइबर अपराधों पर अंकुश लगाने के लिये, और इसके प्रति लोगों में जागरूकता लाने के लिए लगातार विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया जाता हैं। इंदौर में पुलिस टीम के साथ ऑक्सफोर्ड इंटरनेशनल कॉलेज, हातोद रोड इंदौर में पहुंचकर, स्टूडेंट्स को साइबर अपराधों के प्रति जागरूक किया।

सायबर अवेयरनेस के तहत ऑक्सफोर्ड इंटरनेशनल कॉलेज के ऑडिटोरियम में आयोजित कार्यक्रम में एडीशनल डीसीपी क्राइम राजेश दंडोतिया ने, अपनी 167 वीं कार्यशाला में करीब 300 स्टूडेंट्स को वर्तमान समय के साइबर अपराधों के प्रकारों और इनसे बचने के तरीकों को बताते हुए, उन्हें पुलिस के पास आने वाली साइबर अपराधों की शिकायतों की केस स्टडी के आधार पर, विभिन्न प्रकार के साइबर फ्रॉड, फाइनेंशियल फ्रॉड और सोशल मीडिया से संबंधित अपराधों की जानकारी दी।
उन्होंने सभी से कहा कि हम लोग आज कल ज्यादा से ज्यादा काम डिजिटल रूप में ऑनलाइन कर रहे हैं, जिसमें जरा सी गलती होने पर साइबर फ्रॉड होने की संभावना रहती है।
इसलिए हम जागरूक और सतर्क रहकर पूरी सावधानी के साथ सोशल मीडिया और ऑनलाइन फाइनेंशियल काम करें तथा अपनी निजी जानकारी किसी से भी शेयर नहीं करें ।

इस अवसर पर स्टूडेंट्स सहित संस्थान के स्टाफ ने भी साइबर सुरक्षा संबंधी बारिकियों को समझा और इंदौर पुलिस के इस अभियान की सराहना की।

NEWS NATIONAL WORLD's avatar

By NEWS NATIONAL WORLD

NNW NEWS NATIONAL WORLD MP/CG NEWS, समाचार, क्राइम, जन समस्या, पॉलिटिक्स, बॉलीवुड, सामाजिक,इत्यादि। मीडिया समूह का ऑनलाइन हिंदी समाचार पोर्टल है, जो की राजनीति, खेल, मनोरंजन, व्यवसाय, जीवन शैली, कला संस्कृति, पर्यटन से जुड़ी खबरों को हिंदी भाषा में एक ही स्थान पर लेटेस्ट ब्रेकिंग न्यूज के साथ प्रदान करता है। अंकुल प्रताप सिंह,बघेल +91 8516870370 सब एडिटर गौरव जैन इंदौर +91 98276 74717 सह संपादक आमिर खान इंदौर +91 9009911100, प्रदीप चौधरी, संभाग ब्यूरो चीफ इंदौर +919522447447, रीवा जिला ब्यूरो चीफ कुशमेन्द्र सिंह +91 94247 01399.

Leave a Reply

You missed

Discover more from NNWORLD

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading

Discover more from NNWORLD

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading