जवा /राज्यस्तरीय शालेय अंडर 14 प्रतियोगिता में न्यू चिल्ड्रेन एकेडमी हायर सेकेंडरी स्कूल जवा के खिलाड़ी छात्र देवर्षि पाण्डेय के चयन होने पर विद्यालय होने से जवा क्षेत्र पर खुशी का माहौल है। विद्यालय के संचालक इंजी. विवेक शुक्ला ने बताया कि देवर्षि बहुत ही प्रतिभाशाली और हरफनमौला खिलाड़ी है उसकी कड़ी मेहनत, लगन और अनुशासन का ही परिणाम है कि आज उसने सफलता की पहली सीढ़ी चढ़ी है देवर्षि पाण्डेय की इस सफलता का श्रेय पूर्व ब्लाक कीड़ा अधिकारी और क्रीडा जगत के बालेंद्र प्रसाद मिश्र पीटीआई को जाता है जिनके देवर्षि पाण्डेय नाती है। हमारे विद्यालय के हर खिलाड़ी को प्रशिक्षित और अनुभवी कोच प्राचार्य विनीत मिश्रा के मार्गदर्शन में भरपूर मेहनत कराई जाती है। विद्यालय का शिक्षा के बाद खेल और संगीत ही ध्येय है कि खिलाड़ियों की प्रतिभा को बेहतरीन तरीके से तराशा जाए जिससे राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय स्तर के खिलाड़ी जवा विकासखंड से निकले। विद्यालय के प्राचार्य विनीत मिश्रा ने बताया कि खिलाड़ी छात्र देवर्षि 03 अक्टूबर को प्रतियोगिता में भाग लेने मुरैना के लिए रवाना होगा। संस्था से इस वर्ष लगभग 100 विद्यार्थियों ने जिला स्तरीय 15 विद्यार्थियों ने संभाग स्तरीय एवं 3 विद्यार्थियों ने राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में शामिल होने का गौरव प्राप्त किया। देवर्षि के चयन होने पर सेवानिवृत्त शिक्षक जनार्दन प्रसाद मिश्र, पूर्व ब्लॉक कीड़ा अधिकारी बालेंद्र प्रसाद मिश्र, ब्लॉक क्रीड़ा अधिकारी सुरेंद्र मिश्रा, पुनीत चंद्र शुक्ला, श्रीमति अनीता मिश्रा, राधेश्याम मिश्रा, सहित समस्त शिक्षक एवं शिक्षिकाओं, स्कूल प्रेसीडेंट आकृति पाण्डेय , स्पोर्ट्स कैप्टन राज मिश्रा, म्यूजिक कैप्टन रोशनी तिवारी, अभिभावकों, क्षेत्रीय गणमान्य लोगों एवं अन्य छात्र-छात्राओं ने बधाई देते हुए उज्जवल भविष्य की शुभकामनाए प्रेषित की। Share this:Tweet Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp PostMoreLike this:Like Loading… Related पोस्ट नेविगेशन मध्य प्रदेश में फिर एक बार तबादलों का दौर देखने को मिल रहा है वही आज मध्य प्रदेश सरकार ने जेल विभाग में भी बड़ा फेरबदल कर दिया। संजय सिंह की गिरफ्तारी विपक्ष की सशक्त आवाज को दबाने की कोशिश -आप