इंदौर। आप वरिष्ठ नेता और राज्यसभा सांसद संजय सिंह को ईडी द्वारा गिरफ्तार करना भाजपा सरकार की सोची समझी साजिश हे विपक्षी दलों को भाजपा सरकार के घोटालों को उजागर करने की सजा दी जा रही है यह अघोषित आपातकाल की आहट हे.आप प्रदेश प्रवक्ता हेमंत जोशी ने बताया की आबकारी घोटाला छद्म घोटाला हे जिसको भाजपा ने जानबूझकर आप नेताओ को परेशान करने के लिए बनाया हे इतनी जांच होने के बाद भी अभी तक कोई दोषी न होना दर्शाता हे की केंद्र सरकार ईडी का दुर्प्रयोग कर विपक्षी दलों को परेशान कर रही है जबकि भाजपा में शामिल होने पर दोषियों को क्लीनचिट दे दी जाती है.दिल्ली पंजाब में आप सरकारों द्वारा किए गए जनहितैषी कार्य भाजपा को परेशान कर रहे है.इंडिया गठबंधन की सफलताओं से भाजपा घबराई हुई है इसलिए गठबंधन के नेताओ को ही गलत आरोप में परेशान किया जा रहा हे.मध्यप्रदेश घोटालों का प्रदेश बन गया है लेकिन एक भी नेता पर अभी तक न तो ईडी और न ही सीबीआई का छापा पड़ा,ये भाजपा की दोहरा चरित्र दर्शाता हे.पूर्व में भी संजय सिंह का नाम जानबूझकर जोड़ा गया था .विधि करवाही की बात करने पर न सिर्फ चार्ज सीट से उनका नाम हटाया बल्कि माफी भी मांगी गई थी.इस बार भी संजय सिंह पर लगाए गए सब आरोप गलत निकलेंगे.आम आदमी पार्टी का जन्म ही भ्रष्ट्राचार को हटाने के लिए हुआ हे और हम हर जांच के लिए तैयार हे. अंत में हमारे सभी नेताओ पर लगाए गए आरोप गलत सिद्ध होगा। Share this:Tweet Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp PostMoreLike this:Like Loading… Related पोस्ट नेविगेशन न्यू चिल्ड्रेन एकेडमी हायर सेकंडरी स्कूल जवा के छात्र देवर्षि का राज्य स्तरीय वॉलीवॉल प्रतियोगिता के लिए हुआ चयन। कांग्रेस नेता प्रदीप सिंह पटना शोकाकुल परिवार से मुलाकात कर उनके दुख में हुए शामिल।