सैकड़ो की संख्या में लोग रहे मौजूद।जवा। कुशमेन्द्र सिंह। हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी वैश्य महासम्मेलन ब्लाक इकाई जवा के द्वारा बड़े ही हर्षोल्लास के साथ गांधी चबूतरा जवा में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी की जयंती मनाई गयी। जहा पर सबसे पहले वैश्य महासम्मेलन ब्लाक इकाई जवा के अध्यक्ष अरविंद गुप्ता ने माल्यार्पण कर नमन किये इसके बाद भारत माता की जय और राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी अमर रहे के जयकारे लगाए गए। उस दौरान राष्ट्र पिता महात्मा गांधी के (154वी) जन्म उत्सव पर भूतपूर्व सहायक कमांडो जीबीएस दुबे ने –धन,धन मेरे गांधी बाबा कौड़ी नहीं खजाने में, हिंदुस्तान को आजाद करा दिया आप बसे बीराने में। राजपाट सब नेहरू को दे दिया, चरखे को अपना लिया, सत्य अहिंसा का पाठ पढ़ाया, सब जग का कल्याण किया। चोरी हिंसा और बुराई, सबका ओ परित्याग किया, मानवता का हनन देखकर, भूख और हड़ताल किया, लाठी गोली के आगे शांति से ओ कम लिया। अपने तन पर बस्त्र न रक्खा, मस्त रहा ओ धोती मे, सूट बूट पतलून फेककर अडिग रहा ओ लकड़ी में । गोरे काले के भेद भाव को, दुनिया से हटाने का संकल्प लिया, हिंदुस्तान और अफ्रीका, दोनों को सावधान किया। सत्य अहिंसा भूख हड़ताल, उनका महान शस्त्र था, झूठी सेखी बदले की भावना, उस पर उनका विश्वास न था । दांडी यात्रा नमक आंदोलन, बस्त्र विदेशी जलवा दिया | दलित गरीबो की सेवा से, राष्ट्रपिता कहलाया है, परमार्थ बलिदान के कारण सबने शीष झुकाया है।विदेशी पर विश्वास न करते, स्वदेशी को अपना लिया।ईश्वर अल्ला के नारे को शरहद तक पहुंचाया है. गोरो को विदेश भगाकर, स्वदेश में तिरंगा लहराया है का गाना गाकर राष्ट्रपिता को याद किये। उस दौरान कांग्रेस के जवा ब्लाक अध्यक्ष धानेन्द्र द्विवेदी, किसान प्रदेश सचिव तरुणेंद्र द्विवेदी,मनोज द्विवेदी,जवा सरपंच प्रतिनिधि विजय सिंह लाखन, संतोष हलवाई पप्पू, अभिषेक सिंह, राहुल तिवारी,अजहर खान, रेडक्रॉस सोसाइटी के सचिव विजय गुप्ता डॉ विनय सिंह बीनू, जनसेवा मित्र खुशी तिवारी राकेश गुप्ता,पन्नालाल गुप्ता, संतोष मिश्रा,किशन लाल गुप्ता सहित कई लोग मौजूद रहे। Share this:Tweet Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp PostMoreLike this:Like Loading… Related पोस्ट नेविगेशन उत्तरप्रदेश राज्य से विक्रय हेतु लाये अवैध मादक पदार्थ कोडीन युक्त नशीली ऑनरेक्स कफ सिरफ के 3 तस्करो को पुलिस नें किया गिरफ्तार। आरोपी के कब्जे से 840 नग ऑनरेक्स कफ सिरफ एवं घटना में प्रयुक्त महेन्द्रा स्कॉरपियो वाहन सहित कुल 15,82,000/- का मशरूका किया जप्त। इंदौर. पलासिया थाना क्षेत्र में एक बदमाश ने एटीएम तोड़कर चोरी करने का प्रयास किया CCTV में चोर कैद। पुलिस ने किया गिरफ्तार…
You must be logged in to post a comment.