कम्पोजिट दुकान के रास्ते मे खुला है मयखाना

आबकारी इंस्पेक्टर एवं उनके टीम के द्वारा जांच के नाम पर रबड़ी,चाट खाकर करते है खानापूर्ति।

स्थानीय आबकारी आरक्षक के रहमो करम से पूरे क्षेत्र में फलफूल रहा है नशे का कारोबार।

अधिकारियों के आने के पहले नशा कारोबारियो एवं मदिरा बनाने वालों को किया जाता है सचेत।


      जवा/कुशमेन्द्र सिंह.  आबकारी विभाग रीवा के मिलीभगत से पूरे तराई क्षेत्र में इस वक़्त कम्पोजिट शराब बिक्रेताओं के द्वारा गांव गांव में शराब की पैकारी करायी जा रही है जिसकी शिकायत ग्रामीणों के द्वारा एवं समाचार पत्रों के माध्यम से कई बार प्रकाशित भी किया गया है लेकिन कभी कार्यवाही नही की जाती है जिसका नतीजा है कि नशे के धुत में आये दिन अपराध होते जा रहे है और प्रशासन आंख मूंद कर तमाशा देख रहा है।
आबकारी विभाग रीवा की गाड़ियां तो आये दिन दिखती है लेकिन कार्यवाही नही। जो कम्पोजिट दुकानों में बैठककर रस मलाई, चाट, फुल्की रबड़ी का सेवन कर चलते बनते है परंतु शराब बिक्रेताओं के  मनमानी एवं अव्यवस्था पर ध्यान नही देते है।


इसी तरह के मामला कम्पोजिट शराब की दुकान बरौली ठकुरान में देखा गया जहा पर शराब की दुकान पर प्रिंट रेट से ज्यादा कीमत पर शराब बेची जाती है तथा दुकान पर रेट लिस्ट भी नही चिपकाया गया है साथ ही देखने को मिला कि शराब दुकान के बगल में गैलरी पर मयखाना बना हुआ है जिसे आबकारी विभाग के अधिकारी भी देखते है लेकिन देखकर अनदेखा कर देते है क्योंकि उन्हें तो मोटी रकम से मतलब है जबकि शासन ने स्पस्ट रूप कहा है कोई भी कम्पोजिट दुकान के पास बैठकर शराब नही पी सकता है न किसी को पिलाया जा सकता है फिर भी कम्पोजिट मदिरा दुकान बरौली में ये सब देखा जा सकता है जहा पर पूरा दिन गैलरी में और रात्रि 8 बजे में गैलरी और आमने सामने में शराबियों को शराब पीते देखा जा सकता है।
यह ठेका आशीष जायसवाल व उनके 2 जायसवाल साथियों के द्वारा चलाया जा रहा है
बताया ये भी जा रहा है कि धौस एवं दबंगई दिखाने के लिए स्थानीय लोगो को पार्टनर बनाया गया है वैसे आशीष जायसवाल एक दबंग शराब माफिया है जिनके दबंगई के आगे पूरा जिला प्रशासन नतमस्तक है आज पूरे तराई क्षेत्र के गांव गांव, दुकान, ढाबो,ठेलो में शराब बेचते देखा जा सकता है लेकिन आबकारी विभाग के निष्क्रियता के चलते शासन के नियमो की खुलेआम धज्जियां उड़ाई जा रही है
सवाल यही की इतना सब कुछ होने के बाबजूद भी जनहितैषी समाजसेवी, राजनेता, सांसद /विधायक के द्वारा ध्यान क्यो नही दिया जा रहा है जबकि आज का युवा नशे के गर्त में डूबा जा रहा है परंतु नेता लोग नशा को लेकर कोई धरना प्रदर्शन एवं कोई बोल नही रहा है।


I

NEWS NATIONAL WORLD's avatar

By NEWS NATIONAL WORLD

NNW NEWS NATIONAL WORLD MP/CG NEWS, समाचार, क्राइम, जन समस्या, पॉलिटिक्स, बॉलीवुड, सामाजिक,इत्यादि। मीडिया समूह का ऑनलाइन हिंदी समाचार पोर्टल है, जो की राजनीति, खेल, मनोरंजन, व्यवसाय, जीवन शैली, कला संस्कृति, पर्यटन से जुड़ी खबरों को हिंदी भाषा में एक ही स्थान पर लेटेस्ट ब्रेकिंग न्यूज के साथ प्रदान करता है। अंकुल प्रताप सिंह,बघेल +91 8516870370 सब एडिटर गौरव जैन इंदौर +91 98276 74717 सह संपादक आमिर खान इंदौर +91 9009911100, प्रदीप चौधरी, संभाग ब्यूरो चीफ इंदौर +919522447447, रीवा जिला ब्यूरो चीफ कुशमेन्द्र सिंह +91 94247 01399.

Leave a Reply

You missed

Discover more from NNWORLD

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading

Discover more from NNWORLD

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading