सिंगरौली थाना क्षेत्र बरगवां पुलिस ने देर रात की कार्यवाही रिपोर्टर इंद्रपाल साहु सिंगरौली बरगवां पुलिस ने क्षेत्र में चल रहे अवैध रेत उत्खनन व परिवहन पर कार्यवाही करते हुए बिना नंबर के ट्रैक्टर को 2.5 घन मीटर रेत के साथ पकड़ा है। प्राप्त जानकारी के अनुसार रात्रि गस्त में लगी पुलिस को सूचना लगी की बिना नंबर के नीले सफेद रंग का ट्रैक्टर काचन नदी से अवैध रूप से रेट उत्खनन कर गोरबी तरफ जा रहा है। सूचना के आधार पर निरीक्षक आर पी सिंह ने पुलिस के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शिवकुमार वर्मा के पर्यवेक्षणन एवं एसडीओपी के के पांडे के मार्गदर्शन में सहायक उपनिरीक्षक पंकज सिंह चंदेल को मय स्टाफ के साथ घटना की तस्दीक हेतु भेजा, जहां ग्राम गोंदवाली के समीप पुलिस ने घेराबंदी कर बिना नंबर का आयशर कंपनी का ट्रैक्टर को रेत के साथ पड़ा। ट्रैक्टर चालक आरोपी छोटकन कोल पिता नंदलाल कोल उम्र 21 वर्ष निवासी ग्राम पड़री चौकी गोरबी पर अपराध क्रमांक 793/23 धारा 379, 414 ताहि एवं 4/21 खान खनिज अधिनियम तथा 18 (1) मध्यप्रदेश खनिज नियम के तहत कार्यवाही की गई है। Share this:Tweet Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp PostMoreLike this:Like Loading… Related पोस्ट नेविगेशन दुलहरा गौशाला में स्वच्छता अभियान के तहत गांधीजी के याद कर गौशाला को किया साफ सुथरा। कम्पोजिट मदिरा दुकान बरौली के कारोबारियों के आगे नतमस्तक है आबकारी विभाग रीवा