क्षेत्र में आम जनता की पहली पसंद बने युवा नेता रोहिणी प्रसाद साकेत।लगातार कई वर्षों से गांव गांव में दौराकर लोगो के दुःख सुख में हो रहे शामिल। मनगवां/ कुशमेन्द्र सिंह । आगामी विधानसभा को देखते हुए सभी पार्टी के नेता अपनी टिकट को लेकर भोपाल से लेकर दिल्ली तक चक्कर काट रहे है चाहे वो प्रत्यासी कभी क्षेत्र का दौरा न किया हो, लेकिन चुनाव आते ही अपनी अपनी जोर आजमाइश टिकट पाने में लगा रहे है इसी तरह से कांग्रेस पार्टी में भी मनगवां विधानसभा से कई दावेदार सामने आ रहे है टिकट किसको मिलेगी ये तो वक़्त ही बताएगा?जहा पर देखा गया और आम जनता से सुना गया कि मनगवां विधानसभा के युवा नेता रोहिणी प्रसाद साकेत के द्वारा लगातार कई वर्षों से क्षेत्र के गांव गांव में दौराकर लोगो के दुख सुख में शामिल होते आ रहे है और क्षेत्रीय समस्यायों को हल करने की भरपूर कोशिश करते है जिनके समर्थन में क्षेत्र की आम जनता रोहिणी प्रसाद साकेत को मनगवां विधानसभा से कांग्रेस प्रत्यासी बनाये जाने की मांग की है जहा पर रोहिणी प्रसाद के द्वारा रथ के माध्यम से लगातार कांग्रेस प्रत्यासी को जिताने के लिए प्रचार प्रसार किया जा रहा है। विधानसभा मनगवां में इस बार आमजनता की क्या है राय को लेकर जब बधवा भाई वाट,मिसिरगवा, मौहरिया,बहिवार,बडोखर,कदैला महमूदपुर,खैरा,पिपरवार,फूल,सहेवा सहित कई गांवो में जाकर जब आम जनता से पूछा गया कि इस बार किस पार्टी से किसको विधायक बनाना चाह रहे है तो सभी ने एक सुर में सत्ता परिवर्तन की बात करते हुए कहा कि यदि कांग्रेस पार्टी से रोहिणी प्रसाद साकेत को टिकट मिलती है तो सभी लोग समर्थन देकर विधायक बनायेगे क्योकि रोहिणी प्रसाद के द्वारा लगातार क्षेत्र का दौराकर समस्यायों को हल करने का प्रयास किया जाता है और क्षेत्र में हमेशा बने रहते है यदि ऐसे लोग विधायक बनेंगे तो क्षेत्र की आमजनता की समस्या को सुनेंगे और विकास का कार्य करेंगे।जब वर्तमान भाजपा विधायक पंचूलाल प्रजापति के विकास कार्यो की बात की गई तो लोगो मे आक्रोश दिखा।आम जनता का कहना है कि जब से पंचू लाल प्रजापति विधायक बने है कभी गांव की तरफ देखने तक नही आये, आज तक क्षेत्र में कोई विकास नही हुआ गांव में चलने योग्य सड़क नही है पानी की समस्या बनी रहती है हैंडपम्प खराब पड़े है नलजल योजना कागजो में संचालित है बिजली के मनमानी कटौती और भारी भरकम बिल से आम जनता परेशान है ट्रांसफार्मर खराब पड़े है कोई अधिकारी कर्मचारी शिकायत पर सुनने को तैयार नही है स्वास्थ्य और शिक्षा की हालत बद से बत्तर है।इसी लिए इस बार सत्ता परिवर्तन होना चाहिए। Share this:Tweet Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp PostMoreLike this:Like Loading… Related पोस्ट नेविगेशन क्षेत्रवासियों की मांग पर जिला कलेक्टर और विद्युत मुख्य अभियंता रीवा ने खराब ट्रांसफार्मरों को बदल कर बिजली उपलब्ध कराने हेतु अधिकारियों को किये निर्देशित। बजरंग दल शौर्य जागरण यात्रा प्रखंड का जवा में हुआ भव्य कार्यक्रम।