त्योंथर/ कुशमेन्द्र सिं। हरीवा जिले के त्यौंथर विद्युत केंद्र अंतर्गत के विद्युत सब स्टेशन रायपुर सोनौरी के ग्राम पंचायत बारीकला ढेरहिया तालाब समिति से अंदर जाने वाले रोड के किनारे राकेश शुक्ला के खेत में लगे खराब ट्रांसफॉर्मर और लगातार क्षेत्र में बिजली कटौती से किसान और आमजनता परेशान है लेकिन त्योंथर डीई के द्वारा ध्यान नही दिया जा रहा है जिसकी शिकायत ग्रामीणों के द्वारा रीवा कलेक्टर प्रतिभा पाल और विद्युत मुख्य अभियंता रीवा से शिकायत कर तत्काल खराब पड़े ट्रांसफार्मर को बदलने एवं अघोषित कटौती को बंद कर पर्याप्त बिजली देने की मांग की गई। जिसके लिए जिला कलेक्टर और मुख्य अभियंता रीवा ने तत्काल संबंधित अधिकारियों को ट्रांसफार्मर बदलने एवं पर्याप्त बिजली उपलब्ध कराने हेतु संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया गया। आपको बता दे कि इस वर्ष औसत एवरेज से भी काफी कम वर्षा हुई है जिसकी मार किसानों को लगातार सहनी पड़ रही है। और दूसरी ओर लगातार बिजली के अघोषित कटौती से किसानों के सब्र का बांध टूटता जा रहा है लेकिन शासन प्रशासन के लापरवाही से आमजनता और किसान परेशान है। जहा पर किसानों ने विद्युत विभाग त्योंथर के अधिकारियों कर्मचारियों पर सौतेला व्योहार करने का आरोप लगाए है ग्रामीणों ने बताया कि बारीकला हनुमान मंदिर से लेकर ककरहा तक के उपभोक्ताओं को लगभग 3 माह से लगातार अघोषित बिजली कटौती से जूझना पड़ रहा है जिस बजह से लोगो को पीने के पानी के साथ साथ खेती बाड़ी एवं स्कूली बच्चों को पढ़ाई करने में समस्या होती है वही समाजसेवी शिवाकांत चतुर्वेदी ने बताया कि जेई संजय गुप्ता,एई अंकित और डीई अल्पा ठाकुर से कई बार शिकायत की गई लेकिन किसी के द्वारा कभी फोन नही उठाया जाता। जिस बजह से इन अधिकारियों के मनमानी एवं तानासाही से आम जनता और किसान त्रस्त है यदि जल्द ही खराब पड़े ट्रांसफार्मर को बदला नही गया और अघोषित बिजली की कटौती को बंद कर पर्याप्त बिजली उपलब्ध नही करायी गयी तो उग्र आंदोलन करने के लिए ग्रामीण बाध्य हो जायेगे। Share this:Tweet Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp PostMoreLike this:Like Loading… Related पोस्ट नेविगेशन निजी डॉक्टरों का ट्रेड लाइसेंस शुल्क माफ करना महापौर का पक्षपाती निर्णय आम आदमी पार्टी. मनगवां विधानसभा में भाजपा विधायक के खिलाफ महमूदपुर,पिपरवार, सहेवा सहित गांवो में जनता का दिखा आक्रोश, युवा कांग्रेस नेता रोहिणी प्रसाद साकेत को प्रत्यासी बनाये जाने की गई मांग।